कौन हैं Riya Barde? बांग्लादेश की अडल्ट स्टार जिन्हें मुंबई में किया गया है गिरफ्तार, जानें इसके पीछे की कहानी

Riya Barde का नाम पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह बांग्लादेश की अडल्ट स्टार हैं। लेकिन, इनके मुबंई में फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रही थीं। 
image

Riya Barde Arrested: बांग्लादेशी अडल्ट स्टार रिया बर्डे, पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें भारत में जाली दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से रहने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने झूठे कागजों के जरिए, भारतीय पासपोर्ट भी हासिल किया। उन्हें 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से लेकर अब तक उनसे जुड़ी कई बड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Riya Barde कौन हैं?

riya barde


Riya Barde एक बांग्लादेशी अडल्ट फिल्म स्टार हैं। उन्हें 27 सितंबर को महाराष्ट्र के ठाणे से मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिया पर लगे आरोपों के मुताबिक, वह बांग्लादेश की नागरिक हैं और अपने परिवार के साथ फर्जी डॉक्यूमेंट्स की मदद से भारत में रह रही थीं। उनकी पहचान को लेकर तफ्दीश शुरू हो चुकी है। वह एडल्स फिल्मों में काम करती हैं। उन्हें Banna Sheikh के नाम से भी जानते हैं। उन पर कई धाराएं लगाई गई हैं और शुक्रवार को उन्हें पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास इस मामले की शिकायत, रिया के ही एक दोस्त ने की थी।

जांच में सामने आईं कई बड़ी जानकारी


मामले की जांच में मुंबई पुलिस के हाथ कई बड़ी जानकारी लगी हैं। पुलिस को रिया के पास, बांग्लादेशी अडल्ट स्टार का जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट मिला। इसके अलावा, उनके पास फर्जी पासपोर्ट भी मिला है। उके साथ बांग्लादेश के कई अन्य नागरिकों की गिरफ्तारी भी हुई है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

कई अडल्ट वेबसाइट के लिए काम करती हैं रिया

जांच में सामने आया है कि रिया के माता-पिता इस वक्त कतर में हैं और उनके भाई-बहन की तलाश जारी है। रिया पहले भी प्रॉस्टिट्यूशन के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। वह कई अडल्ट वेबसाइट के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं।

राज कुंद्रा ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

raj kundra denies his connection with riya barde

रिया के गिरफ्तार होने के बाद, इस तरह की जानकारी भी सामने आ रही थी कि वह शिल्पा शेट्‌टी के पति राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ी हुई थी। लेकिन, राज कुंद्रा ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर, इन खबरों का खंडन किया है और कहा है कि उनका या उनकी टीम का रिया के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।

यह भी पढ़ें- XXX को क्यों समझा जाता है गलत, कैसे एडल्ट फिल्म से जुड़ गया यह अक्षर?

आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP