संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति हो गई है। सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन को यूपीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। सूदन जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। जानकारी के लिए बता दें, प्रीति से पहले मनोज सोनी यूपीएससी के अध्यक्ष थे। इनके बाद अब प्रीति सूदन यूपीएससी की नई चेयरमैन के तौर पर कार्यभार संभाल रही हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2025 तक का होगा। इससे पहले सूदन कई सरकारी विभागों में भी काम कर चुकी हैं। आपको बता दें, प्रीति सूदन ई-सिगरेट को बंद करने के दौरान भी चर्चा में आई थीं। आइए आज हम आपको 1983 बैच की IAS अधिकारी हैं प्रीति सूदन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
कौन हैं प्रीति सूदन? (Who Is Preeti Sudan)
प्रीति सूदन 1983 बैच की आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, जो इस अब संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल रही हैं। वो कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुकी हैं। अपने करियर में प्रीति सूदन ने महिला और बाल विकास मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय तक में काम किया है। बता दें, वह जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से रिचायर्ड हुई थीं।
प्रीति सूदन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
- प्रीति सूदन हरियाणा की मूल निवासी हैं, जो आंध्र प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी रह चुकी हैं।
- वह 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
- उन्होंने लंदन के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एम.फिल किया है।
- सूदन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
- वह लगभग 37 वर्षों से सरकारी प्रशासन में कार्यरत हैं।
- उनका कार्यकाल अप्रैल 2025 तक रहेगा।
- प्रीति सूदन चरखी दादरी निवासी ओपीएस राव की बेटी हैं।
केंद्र सरकार की इन योजनाओं में प्रीति ने निभाई भूमिका
प्रीति सूदन ने अपने करियर में कई विभागों में काम करते हुए अहम भूमिका निभाई है। आयुष्मान भारत योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में भी प्रीति सूदन महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यही नहीं,सूदन ने विश्व बैंक में सलाहकार के तौर पर भी काम किया है।
इसे भी पढ़ें-UPSC: सिविल सेवा की परीक्षा पास करने के बाद क्या होता है? किन पदों पर होती है नियुक्ति और कैसी होती है सुविधाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों