Personality types based on film choices:घर पर बिस्तर में लेटकर फिल्में देखने से लेकर सिनेमाघरों में दोस्तों और फैमिली के साथ मूवी टाइम एन्जॉय करना ज्यादातर लोगों की पसंद होती है। लेकिन, फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं होती हैं। साइकोलॉजी में फिल्मों की च्वाइस हमारी पर्सनैलिटी का आईना होती हैं। जी हैं, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, मगर यह सही है कि हम जिस तरह की फिल्में पसंद करते हैं उससे स्वभाव, सोचने के तरीके और यहां तक कि रिलेशनशिप्स को लेकर क्या नजरिया है उस बारे में भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
हाथ की सभी उंगलियां जिस तरह बराबर नहीं होती हैं, उसी तरह हर किसी की पसंद भी एक जैसी नहीं होती है। और यह बात फिल्मों की च्वाइस पर भी लागू होती है। किसी को रोमांटिक फिल्में पसंद आती हैं, तो कोई एक्शन फिल्में देखकर एक्साइटेड हो जाता है। वहीं, कोई मिस्ट्री और सस्पेंस वाली फिल्में देखकर उनकी ही दुनिया में खो जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी या किसी खास दोस्त की छिपी पर्सनैलिटी के बारे में जानना चाहती हैं तो उनकी फिल्मों की च्वाइस पूछ सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं कि फेवरेट फिल्म जॉनर कैसे पर्सनैलिटी के राज खोलता है।
फेवरेट फिल्म के साथ पर्सनैलिटी कैसे पहचानें?
खास दोस्त से लेकर पार्टनर की पर्सनैलिटी क्या है और वह क्या सोचता है इस बारे में जानना चाहती हैं तो उसकी फेवरेट फिल्मों के बारे में सवाल कर सकती हैं। जैसे ही फिर आपका पार्टनर जवाब देगा उससे पर्सनैलिटी का अंदाजा लगा सकती हैं।
रोमांटिक फिल्में
- अगर पार्टनर या किसी खास दोस्त को रोमांटिक फिल्में पसंद आती हैं। तो वह इमोशनल, सेंसिटिव और दिल से सोचने वाला इंसान हो सकता है। साथ ही वह रिश्तों की गहराई को भी अच्छे से समझ सकता है।
- रोमांटिक फिल्मों को पसंद करने वाला शख्स दिल से जुड़ना पसंद करते हैं और एक बार दिल जुड़ जाए तो आखिरी दम तक रिश्ता निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कुत्ता या बिल्ली, कौन-सा Pet है आपका पसंदीदा? इस सवाल का जवाब बताएगा असली पर्सनैलिटी
कॉमेडी फिल्में
- कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले लोग अक्सर ही पॉजिटिव सोच रखने वाले होते हैं।
- हंसी-मजाक उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होता है, वह दूसरों के साथ-साथ खुद को खुश रखने में विश्वास करते हैं।
- तनाव और मुश्किल समय से निपटना उन्हें आता होता है। साथ ही वह सोशल और ओपन माइंड के होते हैं।
हॉरर फिल्में
- जिन लोगों को हॉरर फिल्में पसंद होती हैं, वह थोड़े रहमस्यमयी हो सकते हैं। हालांकि, वह किसी चीज से डरते नहीं हैं और हमेशा रिस्क लेने के लिए तैयार रहते हैं।
- हॉरर फिल्में पसंद करने वाले लोगों के नेचर में एडवेंचर होता है। साथ ही वह मजबूत मानसिकता वाले हो सकते हैं।
एक्शन फिल्में
- एक्शन फिल्में देख जो लोग एक्साइटेड हो जाते हैं। वह एनर्जेटिक, कॉन्फिडेंट और चैलेंज पसंद करने वाले लोग होते हैं।
- इतना ही नहीं, ऐसे लोगों में लीडरशिप स्किल्स भी होती हैं। इन्हीं स्किल्स की वजह से वह किसी चुनौती से डरते नहीं हैं और उससे कॉन्फिडेंस के साथ निकल जाते हैं।
थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्में
- मिस्ट्री फिल्मों की कहानी समझने वाले लोगों का दिमाग तेज होता है और वह लॉजिकल थिंकिंग से पहेलियों को सुलझा लेते हैं।
- ऐसे लोगों को हर चीज की तह तक जाना पसंद होता है। साथ ही यह सीक्रेट्स रखने, ट्विस्ट और माइंड गेम्स खेलने में माहिर होते हैं।
इसे भी पढ़ें: इंट्रोवर्ट हैं या एक्स्ट्रोवर्ट, इन 7 सवालों में छिपी है हकीकत...जवाब से खुलेंगे पर्सनैलिटी के राज
साइंस और फिक्शन वाली फिल्में
- साइंस और फिक्शन मूवीज पसंद करने वाले लोगों को क्रिएटिव माइंड वाला माना जाता है। ऐसे लोगों को कल्पनाओं में रहना पसंद हो सकता है।
- Sci-Fi फिल्में पसंद करने वालों को टेक्नोलॉजी, फ्यूचर और अनसुलझे पहलुओं को जानने में खूब दिलचस्पी होती है।
म्यूजिकल फिल्में
- अगर किसी को म्यूजिकल फिल्में पसंद आती हैं तो वह इमोशनल होने के साथ-साथ कला प्रेमी होता है।
- ऐसे लोग हर चीज प्यार और खूबसूरती ढूंढ निकालते हैं।
एनिमेटेड फिल्में
- एनिमेटेड और कार्टून मूवीज देखने का शौक रखने वालों का दिल मासूम हो सकता है। साथ ही वह कल्पनाओं की दुनिया में रहना पसंद करते हैं।
- एनिमेटेड फिल्मों के शौकीन लोग छोटी-छोटी चीजों में अच्छाई ढूंढ निकालते हैं और अपनी दुनिया में मदमस्त रहते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों