herzindagi
what is non-vegetarian milk

क्या दूध भी होता है वेज और नॉनवेज? जानिए क्यों हो रही है सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा

what is non-vegetarian milk: क्या दूध भी नॉनवेज हो सकता है? यह सुनने और पढ़ने में ही अजीब है। लेकिन, दूध और उसके नॉनवेज होने की बात सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब की जा रही है। आइए, यहां जानते हैं कि क्या दूध नॉनवेज होता है और यह क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-18, 10:30 IST

Why nonveg milk is in news: भारत में ऐसे कई लोग हैं जो नॉनवेज खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में अगर किसी चीज में नॉनवेज या जानवरों की चर्बी और फैट का इस्तेमाल होता है तो लोग वह भी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपको सुनने और पढ़ने को मिले कि दूध भी नॉनवेज हो सकता है तो यह चौंका सकता है। इन दिनों नॉनवेज मिल्क जमकर सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। और इसके पीछे की वजह भी साफ है क्योंकि भारत जैसे देश में दूध को एक परंपरागत पेय माना गया है। इतना ही नहीं, दूध का पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में दूध के नॉनवेज यानी मांसाहारी होने की बात किसी को भी हैरान और परेशान हो सकता है।

नॉनवेज मिल्क के सुर्खियों में होने की वजह भारत और अमेरिका की ट्रेड डील है। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत नॉनवेज मिल्क के लिए अपना बाजार खोले। लेकिन, दूध से जुड़ी मान्यताओं को देखते हुए भारत ने इसपर प्रतिबंध लगा रखा है। आइए, यहां जानते हैं कि आखिर नॉनवेज मिल्क क्या होता है और अमेरिका-भारत के बीच क्यों इसपर चर्चा हो रही है।

क्या होता है नॉनवेज मिल्क?

भारत में गाय और भैंस का दूध सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। गाय, भैंस के अलावा कुछ लोग बकरी और ऊंट का दूध भी इस्तेमाल करते हैं। यह सभी जानवर शाकाहारी हैं और घास, अनाज के साथ चारा खाकर दूध देते हैं। इस सिचुएशन में दूध को नॉनवेज नहीं माना जाता है। लेकिन, अमेरिका में इसका उल्टा होता है। अमेरिका में गाय और भैंस ज्यादा से ज्यादा दूध दे इसके लिए उन्हें नॉनवेज इंडस्ट्री से निकलने वाला कचरा भी खिलाया जाता है। ऐसे में वह जो दूध देती हैं, उसे नॉनवेज मिल्क कहा जाता है।  

what is non-veg milk

इसे भी पढ़ें: क्या टूथपेस्ट भी होता है वेज और नॉनवेज? ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच...जानिए कैसे कर सकती हैं घर पर चेक

द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में गायों को सूअर, मछली, छोड़े, मुर्गे और कु्त्ते या बिल्ली का मांस भी खिलाया जाता है। इतना ही नहीं, गाय और भैंस को मांस के साथ-साथ जानवरों का खून और चर्बी भी दी जाती है।

ज्यादा से ज्यादा दूध लेने के लिए जानवरों को मांस खिलाना तो एक पहलू है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि दूध लेने के लिए जानवरों के साथ क्रूरता की जाती है। जिसमें गाय और भैंस को बार-बार गर्भवती करना, बछड़े को दूध नहीं पीने देना और दूध धोने के लिए मशीनों का इस्तेमाल करना शामिल है।

यह विडियो भी देखें

नॉनवेज मिल्क पर क्या है अमेरिका और भारत की ट्रेड डील? 

religious concerns about milk in India

अमेरिका अपना नॉनवेज मिल्क अब भारत में भी बेचना चाहता है। लेकिन, भारत ने नॉनवेज मिल्क के लिए अपना बाजार पूरी तरह से बंद किया हुआ है और वह इसे खोलना भी नहीं चाहता है। इसकी वजह भी साफ है क्योंकि, दूध को लेकर भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं भी हैं। ऐसे में अगर भारत में नॉनवेज मिल्क बिकता है तो यह एक मुश्किल स्थिति पैदा कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हील्स से लेकर पैड तक, महिलाएं जिनका करती हैं बेझिझक इस्तेमाल...पुरुषों के लिए बनाई गई थीं ये चीजें

बता दें, अमेरिका को डेयरी प्रोडक्ट एक्सपोर्ट में बड़ा हिस्सेदार माना जाता है। ऐसे में वह भारत की शर्तों को गैर जरूरी व्यापार बाधा मानता है और भारत के डेयरी मार्केट में एंट्री करना चाहता है। क्योंकि, भारत दूध का बड़ा उपभोक्ता और उत्पादक है। लेकिन, अगर अमेरिका की एंट्री भारत की डेयरी मार्केट में होती है तो मार्केट में दूध की कीमतें कम हो सकती हैं। जिसकी वजह से भारत के किसानों और डेयरी इंडस्ट्री के लोगों को नुकसान हो सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

FAQ
क्या दूध नॉनवेज होता है?
अगर गाय या भैंस को घास या चारे की जगह नॉनवेज खिलाया जाए और फिर उसका दूध निकाला जाए तो वह नॉन वेज मिल्क माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।