Buddha Monk Statues Meaning: हमारे आस-पास मौजूद चीजें जो एक जैसी लगती है, तो हम उन्हें एक-दूसरे से कनेक्ट कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें ऐसा लगता है कि अगर उनकी बनावट एक जैसी है, तो 90 प्रतिशत वह एक-दूसरे से जुड़े होंगे। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। इसका उदाहरण महात्मा गांधी और बुद्ध मोंक हैं। वह भले ही बनावट और मैसेज के एंगल से एक जैसे लगते हैं। परंतु वास्तव में वह एक-दूसरे से अलग है। अगर आप भी इन दोनों को एक समझते हैं, यह लेख आपकी इस कंफ्यूजन को दूर कर देगा। इस लेख में आज हम आपको बुद्ध मोंक और गांधी जी के तीन बंदर को एक-दूसरे से कैसे अलग है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बुद्ध मोंक और गांधी जी के तीन बंदर दोनों ही शांति, नैतिकता और अच्छे आचार-व्यवहार के प्रतीक हैं। लेकिन इनके मैसेज और उद्देश्य बिल्कुल अलग हैं। अगर उनकी बनावट के आधार पर भी देखें तो भले ही ये एक जैसे दिखते हैं परंतु वास्तव में यह काफी अलग है। चलिए जानते हैं अंतर
इसे भी पढ़ें- पुलिस की वर्दी पर लगे सितारों को देख पता लग जाती है उनकी पोस्ट, यहां जानें इसे समझने का आसान तरीका
बुद्ध मोंक बौद्ध धर्म के साधक होते हैं, जिनका जीवन ध्यान, आत्मज्ञान और मानसिक शांति की ओर अग्रसर होता है। इसका उद्देश्य संसार के दुखों से मुक्ति और आत्म-निर्वाण प्राप्त करना है। बुद्ध का संदेश है कि दुखों का मूल कारण हमारी इच्छाएं और अज्ञानता हैं, जिन्हें समझकर हमें मानसिक संतुलन और शांति की प्राप्ति करनी चाहिए। बुद्ध मोंक यह दर्शाता है कि दुखों का कारण हमारी इच्छाएं, अज्ञानता और मोह हैं। इसलिए, वे ध्यान और साधना के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने का मार्ग बताते हैं। उनका संदेश होता है दुख से मुक्ति के लिए सम्यक दृष्टि और सम्यक आचरण की आवश्यकता है।
यह विडियो भी देखें
गांधी जी के तीन बंदर का प्रतीक बुरा न नहीं, बुरा न सुनो, बुरा न बोलो है, जो सामाजिक नैतिकता और अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़ा हुआ है। यह बंदर बुराई से दूर रहने, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। गांधी जी का उद्देश्य समाज में अच्छाई और शांति को बढ़ावा देना था और यह प्रतीक इस दिशा में उनका मार्गदर्शन करता है।
दोनों का उद्देश्य शांति और अच्छे आचार-व्यवहार की ओर है। लेकिन बुद्ध मोंक का फोकस आत्म-ज्ञान और मानसिक संतुलन पर है, जबकि गांधी जी के तीन बंदर का उद्देश्य समाज में नैतिकता और बुराई से दूर रहने की अपील करता है।
इसे भी पढ़ें- PAN Card Number: आखिर पैन कार्ड पर छपे दस नंबर का क्या होता है मतलब? जानिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।