herzindagi
image

Gandhi Jayanti Wishes & Quotes 2025: 'दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'; गांधी जयंती पर अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक शुभकामनाएं और कोट्स

Gandhi Jayanti Wishes 2025: गांधी जयंती के शुभ अवसर पर लोग करीबियों को शुभकामनाएं भेजते हैं और बापू को संदेशों के माध्यम से याद करते हैं। अगर आप भी इस दिन अपनों को बापू की सीख से जुड़े कुछ संदेश भेजना चाहते हैं और अपने फेसबुक और इंस्टा पर गांधी जी के स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो यहां इसके बारे में पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2025-10-02, 03:37 IST

गांधी जयंती हमारे देश के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक है, जो हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन महात्मा गांधी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है, उन्हें 'राष्ट्रपिता' भी कहा जाता है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को अंग्रेजों से आजाद करवाया था।  उनकी शिक्षाएं आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गांधी जयंती का दिन न केवल महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों को याद करने का होता है बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर हम आज भी अपने जीवन में शांति, प्रेम और एकता बनाए रखते हैं। गांधी जयंती के इस खास दिन पर लोग एक-दूसरे को गांधी जयंती की शुभकामनाएं और प्रेरणादायक कोट्स भेजते हैं, जिससे देशभक्ति की भावना और अहिंसा का संदेश हर दिल तक पहुंचे। अगर आप भी इस दिन अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को कुछ खास संदेश भेजना चाहती हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं।

गांधी जयंती विशेज (Gandhi Jayanti Wishes 2025)

1- दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल,
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।
बापू में हमें शांति, प्रेम और सत्य का पथ दिखाया,
सत्य, अहिंसा का पाठ हमें सिखलाया
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

gandhi jayanti quotes

2- अहिंसा की मिसाल, सत्य के प्रहरी,
गांधी जी थे हमारे हैं सच्चे रक्षक।
आज गांधी जयंती पर बापू को करें याद
उनके आदर्शों को दिल से अपनाएं,
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- देश के लिए किया बड़ा बलिदान,
गांधी जे ने आजाद किया हिंदुस्तान
चलो हम उनको शीश नवाते हैं
बापू को हम अनुसरण करते हैं
शांति और प्रेम को अपनाते हैं।

gandhi jayanti ki shubhkamnaen

4-सादा जीवन, उच्च विचार,
यही था उनके जीवन का आधार
बापू की जयंती पर हमारा भी हो संकल्प
जीवन में जा हो कोई दिखावा
सत्य और अहिंसा अपनाएं हर बार।

5- उनकी शिक्षाएं हमें राह दिखाएं,
जीवन में हिंसा न हो प्रेम ही फैलाएं
देश प्रेम से मन को सजाएं,
बापू के नियमों को अपनाएं
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

gandhi jayanti ki wishes

6- गांधी जी के विचारों को मानो,
शांति और प्रेम से जीवन की संवारो  
उनके सपनों को सच करें आज,
गांधी जयंती पर खुशियां मनाएं मिलकर आज
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

गांधी जयंती कोट्स (Gandhi Jayanti Quotes 2025)

1- सत्य ही ईश्वर है, सत्य के बिना जीवन अधूरा है।
अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है, इसे अपनाना हमारा कर्तव्य है।

gandhi jayanti shubhkamnaen aur wishes

2-जहां प्रेम है, वहां जीवन है।
हम अपने कर्मों से दुनिया को बदल सकते हैं।

3- आप खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।

4-शांति से बड़ा कोई हथियार नहीं,
अहिंसा की ताकत को समझो।

5-दुनिया में बदलाव का पहला कदम,
स्वयं में सुधार करना है।

gandhi jayanti ki shubhkamna

6-साधारण जीवन, उच्च विचार,
यही है जीवन का आधार।

गांधी जयंती मैसेज 2025 (Gandhi Jayanti Message in Hindi)

1-हिंसा बिना भी जीवन संभव है
महात्मा गांधी ने हमें सिखाया,
अहिंसा से हो सकता है परिवर्तन
बापू ने यही पाठ पढ़ाया
उनके विचारों को अपनाएं,
शांति और प्रेम को दुनिया में बढ़ाएं।

2-गांधी जयंती पर सीखें कर्तव्य निभाना,
देशभक्ति और सेवा से जीवन को उन्नत बनाना है,
देश का भविष्य उज्जवल करके बापू को करते हैं नमन आज
ईर्ष्या द्वेष मिटे जीवन से, देशभक्ति की लौ जले
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं।

gandhi jayanti ka status

3- गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए,
हमें मिलकर कड़ी मेहनत करनी होगी।
देश प्रेम से ओत-प्रोत रहना होगा,
तभी हमारा भारत महान बनेगा।"

4- गांधी जयंती पर हम सभी को,
सत्य और अहिंसा का पथ अपनाना चाहिए।
अपने जीवन को सरल और उच्च विचारों भरकर,
जीवन को शांत बनाना चाहिए।

5- इस गांधी जयंती पर आओ,
बापू के आदर्शों को याद करें।
शांति और प्रेम से हम सबको जोड़ें,
और देश को खुशहाल बनाएं।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकमनाएं।

6- गांधी जयंती के इस पावन अवसर पर,
आइए हम सब मिलकर अहिंसा का संदेश फैलाएं।
सत्य के रास्ते पर चलें और देश को भी आगे बढ़ाएं,
हिंदुस्तान की ताकत हो सबसे आगे
गांधी जी के आदर्शों को मिलकर जीवन में अपनाएं।

गांधी जयंती स्टेटस (Gandhi Jayanti Status 2025)

1- सत्य और अहिंसा का मार्ग है सच्चा,
गांधी जी के विचारों को अपनाएं।
शांति और प्रेम से बदलें दुनिया,
जीवन को उन्नत बनाएं।

2- बिना खडग बिना ढाल, आजादी दी हमें,
साबरमती के संत ने कर दिया ऐसा कमाल।
उनकी शिक्षाएं सदैव याद रखें
बापू को नमन करने के लिए शीश झुकाएं।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

3- शांति से बड़ा कोई हथियार नहीं,
अहिंसा के बिना जीवन में उद्धार नहीं,
गांधी जी के आदर्शों को अपनाओ,
जीवन में शांति को गले लगाओ।

4- गांधी जी के विचारों से प्रेरित हो,
हम भी जीवन में बदलाव लाएं।
देश को प्रेम और शांति से सजाएं,
जीवन में बापू के आदर्शों को अपनाएं।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images- Freepik.com, Shutterstock.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।