क्या आपको भी शहर के ऊपर से गुजरते फ्लाईओवर और सड़कों या रेलवे लाइनों के ऊपर बने ओवरब्रिज एक जैसे लगते हैं? आपको बता दें कि फ्लाईओवर और ओवरब्रिज दोनों ही अक्सर एक ही अर्थ में इस्तेमाल कर लिया जाता है। हालांकि, तकनीकी रूप से और उनके उद्देश्य के आधार पर दोनों संरचनाओं में काफी अंतर है। अक्सर लोग इन दोनों में भ्रमित हो जाते हैं, जबकि वास्तव में इनमें कुछ बुनियादी अंतर होते हैं। ऐसे में, यह समझना जरूरी है कि फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के बीच बेहद फर्क होता है। तो आइए, आसान भाषा में फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के बीच का अंतर जानते हैं, ताकि आपका यह कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर हो जाए।
फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के बीच क्या अंतर है?(What is Difference Between Flyover and Overbridge)
फ्लाईओवर मुख्य रूप से सड़कों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए बनाया जाता है। यह एक सड़क को दूसरी सड़क के ऊपर से गुजारता है ताकि नीचे की सड़क पर यातायात बिना किसी रुकावट के चलता रहे। इसका मुख्य लक्ष्य चौराहों पर होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करना और वाहनों की गति को बढ़ाना होता है। फ्लाईओवर आमतौर पर शहरों के भीतर, व्यस्त चौराहों पर या उन सड़कों पर बनाए जाते हैं जहां ट्रैफिक का दबाव बहुत अधिक होता है। इसकी लंबाई अक्सर कुछ सौ मीटर से लेकर कई किलोमीटर तक हो सकती है, यह उस क्षेत्र में ट्रैफिक की आवश्यकता और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है। फ्लाईओवर मुख्य रूप से वाहनों जैसे कार, बस, ट्रक आदि के लिए डिजाइन किए जाते हैं। पैदल चलने वालों या साइकिल चालकों के लिए इन पर अलग से व्यवस्था हो सकती है।
ओवरब्रिज का मुख्य उद्देश्य किसी मौजूदा सड़क या रेलवे लाइन के ऊपर से लोगों या वाहनों को सुरक्षित रूप से गुजारना होता है। यह किसी बाधा जैसे रेलवे ट्रैक, व्यस्त सड़क या पैदल चलने वालों के लिए मुश्किल चौराहा को पार करने में मदद करता है। ओवरब्रिज सड़कों के ऊपर, रेलवे लाइनों के ऊपर या ऐसी जगहों पर बनाए जाते हैं, जहां पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में खतरा होता है। इसकी लंबाई आमतौर पर फ्लाईओवर की तुलना में कम होती है, क्योंकि इसका उद्देश्य सिर्फ एक विशेष बाधा को पार करना होता है। ओवरब्रिज वाहनों, पैदल चलने वालों और कभी-कभी रेलवे लाइनों के लिए भी बनाए जा सकते हैं। पैदल चलने वालों के लिए बने ओवरब्रिज को फुट ओवरब्रिज भी कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें-क्या कोई भी बदल सकता है किसी सड़क का नाम? जानें क्या है प्रोसेस और कौन देता है इसकी परमिशन
फ्लाईओवर और ओवरब्रिज में क्यों होता है कंफ्यूजन?
फ्लाईओवर और ओवरब्रिज में कंफ्यूजन का मुख्य कारण यह है कि दोनों ही संरचनाएं जमीन के ऊपर निर्मित होती हैं। हालांकि, उनके इस्तेमाल और निर्माण की जगह पर ध्यान देने से यह स्पष्ट हो जाता है कि उनकी आवश्यकताएं और कार्यप्रणाली भिन्न हैं। देश में जनसंख्या वृद्धि और बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए, सरकार प्रत्येक बड़े शहर में फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण कर रही है। इससे न केवल यातायात की समस्या कम होती है, बल्कि समय की भी बचत होती है। फ्लाईओवर जहां शहरों की गति को बढ़ाते हैं, वहीं ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग और प्राकृतिक बाधाओं को पार करने का एक सुरक्षित मार्ग प्रदान करते हैं।
इसे भी पढ़ें-सड़क के डिवाइडर पर पौधे क्यों लगाए जाते हैं? असली वजह जान हैरान रह जाएंगी आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों