herzindagi
image

घर में मक्खियों का अचानक आना, कहीं ये संकेत तो नहीं दे रहा है ?

ज्‍योतिष शास्‍त्र में अचानक घर में मक्खियों के आने के अलग-अलग संकेत बताए हैं। अगर आपको भी ऐसा आभास हो रहा है कि आपके घर मक्खियां आ रही हैं, तो आपको भी एक्‍सपर्ट का यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2024-11-11, 19:10 IST

मक्खियों का घर में आना बहुत आम बात है। घर में गंदगी हो या फिर सीजनल चेंज से भी कई बार घर मक्खियां आने लग जाती हैं। मगर कई बार ऐसा भी होता है, जब घर में अचानक ही मक्ख्यिों का आगमन होता है और दिन पर दिन उनकी संख्‍या बढ़ने लगती है, तो आप समझ जाएं की यह अशुभ संकेत हैं। इस विषय में हमारी बात ज्‍योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी से हुई है। वह कहते हैं, "मक्खियां ग्रहों के कमजोर होने का संकेत देती हैं। इससे आपके जीवन में नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। कई बार आपको इसके बरे प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।"

ऐसा कई बार होता है, जब आप घर में साफ-सफाई रखते हैं, घर में खिड़की-दरवाजे भी बंद रहते हैं और सीलन भी नहीं आती है। तब भी घर में मक्खियां आती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो एक निश्‍चित समय पर ढेर सारी मक्खियां आ जाती हैं, जो किसी नकारात्‍मक ऊर्जा के घर में हाने का संकेत देती हैं। अगर आपको भी ऐसा आभास हो रहा है, तो एक बार इन संकेतों के बारे में जानें और उसके उपाय करें।

शनि ग्रह की खराब स्थिति

cropped-hand-holding-housefly_1048944-18559588

अगर जीवन में बहुत सारी चीजें आपको बिगड़ी हुई लग रही हैं। आपको मुसीबतों से बाहर निकलने का कोई रास्‍ता नहीं दिख रहा है, तो समझ जाएं कि शनि कमजोर हैं। कई बार शनि के कमजोर होने का संकेत मक्खियों के माध्‍यम से मिलता है। पंडित जी कहते हैं, "केवल घर की स्‍वच्‍छता ही काफी नहीं है, मन का साफ होना भी जरूरी है। शनि को जीवन में अनुशासन, संघर्ष और न्याय का कारक माना जाता है। जब शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो इसका असर आपके जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है। " मक्खियों की बढ़ी हुई संख्या से यह संकेत मिल सकता है कि आपको अपने कर्मों का ध्यान रखना चाहिए और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने की कोशिश करनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-क्या आपकी कुंडली में भी है शनि की महादशा? अपनाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

मक्खियां कई बार नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का प्रतीक होती हैं। माना जाता है कि जब किसी स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा या किसी प्रकार की अशुभता होती है, तो मक्खियां उस स्थान की ओर आकर्षित होती हैं। अगर आपके घर में किसी सदस्‍य का मन मैला है या वो बुरे काम कर रहा है, तो घर में नकारात्‍मक ऊर्जा का आना तय है। यह ऊर्जा घर के सदस्यों के बीच कलह या मानसिक अशांति का कारण बन सकती है। मक्खियों का घर में होना इस बात का संकेत देता है कि आपको घर के सदस्‍यों की गतिविधियों पर ध्‍यान देना चाहिए।

बीमारियों का संकेत

मक्खियां गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक होती हैं और बीमारियों का स्रोत मानी जाती हैं। घर में अचानक ही मक्ख्यिों का आगमन बढ़ गया है, तो यह संकेत है कि आपके आस-पास की हवा में किसी प्रकार के रोगाणु या संक्रमण फैलने का खतरा है। ऐसे में घर में सफाई बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहना आवश्यक होता है। वैसे घर में कोई लंबे समय से बीमार है, तो यह उसके लिए बहुत ही अशुभ संकेत हो सकते हैं। आपके घर में अकाल मृत्‍यु तक हो सकती है।

काम में रुकावट

close-up-housefly_1048944-21246641

मक्खियों का घर में होना कई बार कार्यों में रुकावट या बाधाओं का भी संकेत देता है। यह इस ओर इशारा करता है कि आपके कार्यों में अनावश्यक अड़चनें या विलंब उत्पन्न हो सकते हैं। विशेष रूप से अगर आप कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो मक्खियों की उपस्थिति को एक संकेत के रूप में देख सकते हैं कि आपको अधिक सतर्क और संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

क्लेश और तनाव का कारण

मक्खियां घर में क्लेश और तनाव का भी प्रतीक मानी जाती हैं। अगर घर में सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े या मतभेद हो रहे हैं, तो इसका कारण मक्खियां हो सकती हैं। मक्खियों का घर में रहना परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और वैचारिक मतभेद बढ़ा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-घर की इस दिशा में जलाएं हल्दी का दीपक, कलह-क्लेश से मिलेगा छुटकारा

मक्खियों के कारण घर में फैली नकारात्‍मकता को दूर करने के उपाय

पंडित जी कहते हैं, "सबसे आसान और असरदार उपाय की बात करें, तो रोज शाम को सूर्य ढलने के बाद आपको घर में कपूर जलाना चाहिए। इससे नकारात्‍मकता दूर होती है और घर का वातावरण भी ठीक हो जाता है।"

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

इसे जरूर पढ़ें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।