कार के टायर में हवा की जगह नाइट्रोजन भरवाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारों दे रहे हैं कि कार के टायर में नाइट्रोजन भरवाने के क्या फायदे हैं और नाइट्रोजन की वजह से आपकी कार की परफॉर्मेंस और टायरों की उम्र कैसे बढ़ सकती है। 
image

इन दिनों कार के टायर में नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन भरवाते हैं। जहां नार्मल हवा आपको आसानी से और मुफ्त में मिल जाती है, वहीं नाइट्रोजन भरवाने के लिए आपको कुछ पैसे देने पड़ते थे। कई लोग पैसे बचाने के लिए नाइट्रोजन हवा नही भरवाते हैं। लेकिन, टायर में नाइट्रोजन भरवाने के फायदे हैं और इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी दे रहे हैं।

टायर में नाइट्रोजन भरवाने के फायदे

इस आर्टिकल हम आपको टायर में नाइट्रोजन भरवाने के फायदे बता रहे हैं। साथ ही, यह भी बताएंगे कि नार्मल हवा के मुकाबले नाइट्रोजन से टायर की परफॉर्मेंस और टायरों की उम्र पर क्या फर्क पड़ता है।

लम्बी जर्नी में नहीं आती परेशानी

लम्बी जर्नी के दौरान जहां टायर गर्म होने के कारण फटने का डर रहता हैं, वहीं नाइट्रोजन की वजह से इसकी संभवाना कम होती है।

लम्बी जर्नी के दौरान आपको बार-बार हवा भरवाने और चेक करवाने की जरूरत नहीं पड़ती, साथ ही नाइट्रोजन की वजह टायर पर दबाव कम पड़ता है।

check tyre before driving a car

गर्म मौसम में नाइट्रोजन डलवाने के बाद टायर ठंडा रहने की वजह की इसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है।

नाइट्रोजन टायर की रबर में मौजूद छोटे-छोटे छेदों से धीरे-धीरे निकलती है और ये ही वजह है कि इसे बार-बार भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

टायर की बढ़ती है उम्र

नाइट्रोजन की वजह से टायर दबाव कम होता है और ज्यादा घिसाव नहीं होता है। इससे टायर की उम्र बढती है।

नाइट्रोजन में नमी नहीं होती और यह रिम पर जंग लगने के खतरे को खत्म कर देती है। इससे रिम की लाइफ भी बढ़ती है।

tyre

कार देती है बेहतर माइलेज

नाइट्रोजन से टायर सही आकार में रहते हैं, जिससे इंजन पर कम दबाव पड़ता है। साथ ही, ईंधन की खपत कम होती है, और आपको सही माइलेज मिलता है।

अगर आप अपनी कार से लंबी दूरी तय कर रही हैं या आप परफॉरमेंस वाली गाड़ी चलाती हैं, तो टायरों की लंबी उम्र और बेहतर परफॉरमेंस के लिए टायर में नाइट्रोजन भरवा सकती हैं। नाइट्रोजन आपको आसानी से मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ खर्च करना पड़ेगा, जबकि सामान्य हवा आपको आसानी से मुफ्त में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें-गर्मियों में चला रही हैं इलेक्ट्रिक कार? इन 5 गलतियों से बचें वरना माइलेज हो सकता है आधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit –freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP