आप जानती हैं एल्युमिनियम फॉयल की बॉल पर पेट्रोलियम जेली लगाने से क्या होता है? बच सकते हैं ढेरों पैसे

Aluminium foil hacks for house cleaning: क्या आप जानती हैं कि एल्युमिनियम फॉयल की बॉल पर पेट्रोलियम जेली लगाकर घर के कई कामों को आसान किया जा सकता है? यह पहली बार सुनने में आपको थोड़ा अजीब और अलग लग सकता है। लेकिन, पेट्रोलियम जेली और एल्युमिनियम फॉल का सफाई में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
aluminum foil and petroleum jelly cleaning hacks

How aluminium foil and petroleum jelly help in cleaning: घर की सफाई का काम आसान बनाने के लिए हम इंटरनेट पर तरह-तरह के हैक्स और स्मार्ट तरीके अक्सर ही खोजते रहते हैं। हैक्स और स्मार्ट तरीके सिर्फ सफाई में मदद नहीं करते हैं, बल्कि पैसे भी बचाते हैं।ऐसे ही एक स्मार्ट हैक की हम आज बात करने जा रहे हैं जिसमें एल्युमिनियम फॉयल और पेट्रोलियम जेली आपके ढेरों पैसे बचा सकता है। जी हां, एल्युमिनियन फॉयल पर पेट्रोलियम जेली लगाकर आप घर की कई चीजें चकाचक चमका सकती हैं।

पेट्रोलियम जेली को ल्यूब्रिकेंट और चिकनाई के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल रुखी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ घर की सफाई में भी तरह से किया जा सकता है। वहीं, एल्युमिनियम फॉयल की बॉल को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जो गंदगी और दाग हटाने में मदद कर सकता है।

एल्युमिनियन फॉयल पर पेट्रोलियम जेली लगाने क्या होता है?

क्या आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं? क्या आप घर की साफ-सफाई में दादी-नानी के नुस्खे आजमाती हैं? तो एल्युमिनियन फॉयल और पेट्रोलियम जेली वाला हैक आपके खूब काम आ सकता है। आइए, यहां जानते हैं कैसे।

how to use aluminium foil in cleaning

घर की सफाई के लिए सबसे पहले एक पेट्रोलियम जेली का डिब्बा लें और एल्युमिनियम फॉयल की मिडियम साइज की 2-3 बॉल्स बना लें। अब एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच पेट्रोलियम जेली निकालकर डाल दें और चम्मच से अच्छी तरह से फेंट दें। इसके बाद एल्युमिनियन फॉयल की बॉल पर उंगली की मदद से पेट्रोलियम जेली अच्छी तरह से लगा दें। ध्यान रहे कि आपको पेट्रोलियम जेली की पतली नहीं, मोटी परत एल्युमिनियम फॉयल की बॉल पर लगानी है। पेट्रोलियम जेली वाली इस एल्युमिनियम फॉयल बॉल का आप घर की कई चीजों को चमकाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आप जानती हैं पेट्रोलियम जैली में नमक मिलाने से क्या होता है? रिजल्ट देख नहीं होगा विश्वास

घर की किन चीजों को चमका सकता है पेट्रोलियम जेली और एल्युमिनियम फॉयल?

लकड़ी का फर्नीचर

बारिश के मौसम में अक्सर ही लकड़ी के फर्नीचर पर नमी की वजह से फफूंदी जम जाती है। इस फफूंदी को साफ करने में पेट्रोलियम जेली और एल्युमिनियम फॉयल की बॉल आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए पेट्रोलियम जेली लगी बॉल को हल्के हाथों के लकड़ी के फर्नीचर पर रगड़ें। ध्यान रहे कि आपको एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादा जोर से इस्तेमाल नहीं करना है और पेट्रोलियम जेली की परत अच्छी तरह से लगानी है। नहीं तो, आपके फर्नीचर पर स्क्रेच आ सकता है।

दरवाजे के हैंडल

how to clean door knobs

दरवाजे के हैंडल की खोई चमक वापस लाने में भी एल्युमिनियम फॉयल और पेट्रोलियम जेली वाली बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए आपको पेट्रोलियम जेली के साथ-साथ व्हाइट टूथपेस्ट की जरूरत भी होगी। सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें पेट्रोलियम जेली के साथ आधा चम्मच टूथपेस्ट भी डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को एल्युमिनियम फॉयल की बॉल पर लगाएं और फिर उसे दरवाजे के हैंडल पर रगड़ें। फिर 5 से 10 मिनट पेट्रोलियम जेली और टूथपेस्ट का मिक्सचर हैंडल पर लगा रहने दें। आखिरी में हल्का गीला कपड़ा लेकर हैंडल को अच्छी तरह से पोछ दें।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं पेट्रोलियम जेली में नींबू का रस क्यों मिलाया जाता है? 1-2 नहीं, कई हैं इस हैक के फायदे

जंग लगी ग्रिल

बारिश के मौसम में पानी और नमी की वजह से दरवाजे और खिड़की की ग्रिल पर हल्की जंग लग जाती है। इस जंग को हटाने में भी पेट्रोलियम जेली वाली एल्युमिनियम फॉयल बॉल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एल्युमिनियम फॉयल पर पहले पेट्रोलियम जेली की परत लगाएं और फिर उसे जंग वाली ग्रिल पर रगड़ें। यह तरीका जंग और गंदगी, दोनों को हटाने में मदद कर सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik and shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • क्या घर की सफाई में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है?

    एल्युमिनियम फॉयल का कई तरह से घर की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • एल्युमिनियम फॉयल से चांदी कैसे साफ करें?

    चांदी की सफाई के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें और उसे गैस पर उबाल लें। गर्म पानी में एक टुकड़ा एल्युमिनियम फॉयल का डालें और साथ ही आधा चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें। इस मिक्सचर में चांदी की पायल, कंगन या अन्य चीज डालकर 5 मिनट छोड़ दें और बाद में साफ पानी से धो लें।
  • एल्युमिनियम फॉयल और पेट्रोलियम जेली से किन-किन चीजों की सफाई की जा सकती है?

    एल्युमिनियम फॉयल और पेट्रोलियम जेली से लकड़ी का फर्नीचर, दरवाजों के हैंडल और जंग लगी ग्रिल की सफाई की जा सकती है।