Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

दरवाजे के हैंडल से लेकर कांच की खिड़कियों तक, 1 रुपये की इस चीज से चमकाएं घर

अगर बहुत कम पैसों में और कम मेहनत में आप घर में मौजूद, कई चीजों को साफ कर पाएं, तो कितना अच्छा हो ना! यहां हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2024-08-20, 07:30 IST
image

हम सभी अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहते हैं। डेली रूटीन में घर को साफ रखना भी किसी टास्क से कम नहीं होता है। घर के हर कोने को चमकाने में बहुत मेहनत लगती है और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स में भी काफी खर्चा हो जाता है। अक्सर घर को अच्छी तरह साफ करने के बावजूद भी घर के कुछ हिस्सों में गंदगी जमा रह जाती है। दरवाजे के हैंडल, कांच की खिड़कियां, घर के कोने, स्लाइडिंग विंडो या दरवाजे के नीचे का हिस्सा, ये कुछ ऐसी जगहे हैं, जहां गंदगी आसानी से जमा हो जाती है। लेकिन, साफ बहुत मुश्किल से होती है। आज हम आपको एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपने घर के दरवाजों के हैंडल और कांच की खिड़कियां साफ कर सकते हैं। सबसे कमाल की बात यह है कि इसमें न तो ज्यादा पैसे लगेंगे और न ही ज्यादा मेहनत लगेगी। चलिए, आपको इस आसान तरीके के बारे में बताते हैं।

शैंपू से साफ करें दरवाजों के हैंडल

how to clean door handle with shampoo

  • दरवाजों के हैंडल रोज हम अपने हाथों से छूते हैं। इसलिए, इन पर गंदगी आसानी से जमा हो जाती है।
  • फ्रिज का हैंडल, घर और अलमारी के दरवाजों के हैंडल पर जमी हुई गंदगी घर की शोभा को खराब करती है।
  • इसे साफ करने में 1 रुपये का शैंपू आपकी मदद कर सकता है।
  • 1 कटोरे में पानी लें।
  • इसमें 3-4 शैंपू की बूंदे डालें।
  • अब स्क्रब या किसी मोटे कपड़े की मदद से इस घोल को हैंडल पर लगाएं।
  • इससे हैंडल को रगड़ें।
  • कुछ ही देर में गंदगी साफ होने लगेगी।
  • इसके बाद, हैंडल को गीले कपड़े से और फिर सूखे कपड़े से साफ करें।
  • अगर आप फ्रिज या किसी इलेक्ट्रानिक आइटम के हैंडल के इस तरह से साफ कर रही हैं, तो पहले पॉवर ऑफ कर लें।
  • इस हैक से दरवाजों के हैंडल आसानी से साफ हो जाएंगे और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- महज एक रुपये में चमक जाएगा आपका धूल वाला पंखा, जान लें ये मजेदार तरीका

शैंपू की मदद से साफ करें कांच की खिड़कियां

glass window cleaning hack easy

  • आजकल कांच की खिड़कियां काफी चलन में हैं।
  • ये देखने में अच्छी लगती हैं। लेकिन, अगर इन पर जरा सी भी गंदगी जम जाए, तो वह पूरा लुक खराब कर देती है।
  • कांच की खिड़कियों को साफ करने में भी शैंपू आपके काम आ सकता है।
  • सबसे पहले खिड़कियों पर जमी धूल और गंदगी को किसी सूखे कपड़े से साफ करें।
  • इसके बाद शैंपू के घोल से खिड़कियों को साफ करें।
  • शैंपू के घोल को खिड़की के कांच पर लगाने के बाद, आप इसे अखबार की मदद से रगड़ें।
  • इससे कांच की खिड़कियां बहुत आसानी से साफ होंगी।
  • इसके बाद इसे किसी सूखे कपड़े से पोछ लें।

यह भी पढ़ें- Society DIY: घर में रखी यह 1 चीज चुटकियों में साफ कर सकती है गंदे सफेद जूते

 

 

1 रूपये में घर को चमकाने के ये हैक आपको कैसे लगे, हमें जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।