Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

Weekly Tarot Reading 31 July-6 August: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें इस हफ्ते का राशिफल

अगर आप भी अपना भविष्य बिलकुल सटीक जानना चाहते हैं। तो आप हमारे साथ टैरो कार्ड के जरिये अपने जीवन में होने वाली घटनाओं और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानें। 
Updated:- 2023-07-31, 09:41 IST
Weekly Tarot Reading  July to  August

अपना भविष्य जानने की इच्छा हर किसी की होती है। यूं तो भविष्य कई तरीकों से जाना जा सकता है लेकिन हमने ऐसा तेरीका चुना है जो न सिर्फ हमारे भारतीय पाठकों बल्कि हमारे उन रीडर्स के लिए भी बेहद मददगार साबित होगा जो विदेश में हैं। 

वह तरीका है टैरो कार्ड का। जी हां, अगर आप भी अपना भविष्य बिलकुल सटीक जानना चाहते हैं और आपको विदेश में कोई पंडित नहीं मिल रहा है तो आप हमारे साथ टैरो कार्ड के जरिये अपने जीवन में होने वाली घटनाओं और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जान सकते हैं। 

हम हर हफ्ते आगे आने वाले सप्ताह का आंकलन करके कई जरूरी बातें बताते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि आपका सप्ताह कैसा जाएगा और किन बातों को लेकर आपको सतर्क रहना है। ऐसी ही बातों के बारे में जानने के लिए टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा का साप्ताहिक राशिफल पढ़ें।   

मेष राशि -Mesh Rashi

मेष राशि वाले परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बनायेंगे। काम अच्छा अच्छा चलेगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।

वृषभ राशि- Vrishabh Rashi

वृषभ राशि (वृषभ राशि का स्वभाव) वाले ऐसे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध शुरू करेंगे जिसे वे पहले जानते थे। इस राशि के लोग इस सप्ताह निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे।

Tarot Reading  July  August

मिथुन राशि- Mithun Rashi

मिथुन राशि वालों को पार्टनर या माता-पिता से सरप्राइज मिलेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय भी बीतेगा। ऑफिस से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि- Kark Rashi 

कर्क राशि वाले किसी रिश्ते में रहने और उसी व्यक्ति से शादी करने का मन बना रहे होंगे। व्यावसायिक तौर पर वे तनाव से जूझ रहे होंगे।

यह भी पढ़ें: August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल

सिंह राशि- Singh Rashi

इस सप्ताह सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले मुख्य रूप से अपने काम पर ध्यान देंगे।

कन्या राशि-Kanya Rashi

कन्या राशि पारिवारिक मसले सुलझाएंगे। इसका समाधान होने में समय लग सकता है। व्यावसायिक तौर पर चीजें थोड़ी तेजी से आगे बढ़ेंगी।

तुला राशि- Tula Rashi

तुला राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी हो सकती हैं इसलिए सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi 

वृश्चिक राशि वाले यात्रा का सुख उठा सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और वे काम से छुट्टी लेने की योजना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Monthly Tarot July 2023: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें जुलाई का राशिफल

धनु राशि- Dhanu Rashi

यह सप्ताह काम के नए अवसर मिलने से भरा रहेगा। यात्रा का योग है। हालांकि स्वास्थ्य उतना अच्छा नहीं रहेगा। ध्यान रखने की जरूरत है।

मकर राशि- Makar Rashi 

इस सप्ताह कोई नया काम शुरू हो सकता है। वे अपना निवास स्थान बदल सकते हैं। इस सप्ताह वे खुश और ऊर्जावान रहेंगे।

Tarot Reading  July  August

कुंभ राशि- Kumbh Rashi

कुंभ राशि (कुंभ राशि का शुभ रंग) वाले आगामी जिम्मेदारियों के बारे में ज्यादा सोचेंगे जिसके कारण ज्यादा तनाव होगा और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

मीन राशि-Meen Rashi

मीन राशि वाले अतीत के किसी व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। वे चाहें तो भविष्य में संपर्क में रह सकते हैं। जीवन में अन्य चीजें धीमी और उबाऊ होंगी।

 

सभी राशियों के लिए समय मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। अपनी राशि के लिए अनुमान के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।