Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

अगर आपकी राशि कुंभ है तो इन रंगों का इस्तेमाल बदल सकता है आपकी किस्मत

Colours For Aquarius Zodiac: अगर आपकी राशि कुंभ है तो आपको जरूर जान लेना चाहिए कि ऐसे कौन से रंग हैं जो जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
Updated:- 2022-09-23, 15:31 IST
image

कुंभ राशि के लोग आसमान की तरह विशाल हृदय वाले होते हैं विशालता का एक रंग नीला होता है। नीला चाहे आसमान हो या शुद्ध समुद्र का पानी, कुंभ  राशि के लिए हमेशा से ये रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है, जिनका खुद का रंग नीला होता है।

सृजनात्मकता का गुण कुंभ राशि में बहुत आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए उनके लिए जब भी शुभ रंग की बात होती है तो वो कहीं न कहीं प्रकृति और सृजन से जुड़े होते हैं। अगर आपकी राशि भी कुंभ है तो माय पंडित के सीईओ कल्पेश शाह और विशेषज्ञ ज्योतिषियों की उनकी टीम यहां बता रहे है कि कुंभ राशि के लिए कौन से रंग सबसे श्रेष्ठ हैं और किन रंगों से उन्हें बचना चाहिए।  

कैसे होते हैं कुंभ राशि के लोग

रिश्तों की गहराइयों को समझना कोई कुंभ राशि के व्यक्तियों से सीखे, हर विषय के सत्य की गहराइयों में गोते लगाते हुए कुंभ राशि के व्यक्ति आपको हमेशा रिश्तों को संजोना सिखाते हैं। विशाल समुद्र के नीले पानी के समान इनके जीवन में भी नीले के विभिन्न शेड्स को समुद्र की लहरों के समान हर जगह पा सकते हैं।

इनके पसंदीदा रंगों से लेकर इनके लिए शुभ रंगों तक की सूची में हमेशा नीले को जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

नीला रंग कुंभ राशि के लिए क्यों है शुभ

best colour for aqurius zodic

अगर आपको किसी भी जरूरी काम के लिए जाना हो और उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना हो तो नीला रंग आपके लिए सबसे बेहतर माना जाता है। नीला रंग  परोपकार का रंग है इसलिए जब भी कोई चुनौतीपूर्ण काम हाथ में लें और कार्य क्षेत्र पर अपना प्रदर्शन करना हो, ऐसी स्थिति में आपको नीले रंग का प्रयोग हर हाल में किसी न किसी रूप में जरूर करना चाहिए। नीले रंग से मिलते -जुलते रंग जैसे कि फिरोजी, बैंगनी और आसमानी रंग भी कुंभ राशि के लिए  अत्यंत शुभ होते हैं।

कुंभ राशि के लिए सफ़ेद रंग है शुभ

which colour is good for aqurius

जीवन के कठिन समय में कुंभ राशि के लोगों को ज्योतिष में हमेशा सफेद रंग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह रंग कुंभ राशि को संबल प्रदान करता है और उनके मनोबल को बढ़ाता है। यही नहीं सफ़ेद रंग इनके जीवन में हमेशा एक नई ऊर्जा का संचार करता है। जब कभी भी कुंभ राशि के व्यक्ति खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करें तो उन्हें सफ़ेद रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: करियर से लेकर रिलेशनशिप तक जानें कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022

 


कुंभ राशि के लोग करें फिरोजी रंग का इस्तेमाल

आध्यात्मिक उन्नति के लिए कुंभ राशि के लोगों के लिए फिरोजी रंग अत्यंत सहायक सिद्ध माना जाता है। संसार और अध्यात्म में संतुलन बनाने का कार्य यह रंग सरल रूप से  करवा सकता है। चिंतन और सही निर्णय लेने के लिए भी यह रंग आपको प्रेरित करता है। जब भी आप असमंजस की स्थिति में हों तब आपको इस रंग को अपने कपड़ों के चुनाव में जरूर शामिल करना चाहिए।

कुंभ राशि को किन रंगों से बचना चाहिए

aqurius should avoid yellow colour

कुंभ राशि के लोगों को ज्योतिष में कुछ महत्वपूर्ण काम करते समय पीला, लाल और भूरे रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। है।  ये रंग आपके जीवन में नीरसता ला सकते हैं और आपके किसी काम को पूरा होने से रोकते भी हैं।(मेष और कुंभ राशि का रिश्ता)

 

यदि आप ज्योतिष के अनुसार सही रंगों को अपने जीवन में शामिल करेंगी तो ये आपके लिए सुख समृद्धि लाने के साथ किस्मत के बंद दरवाजों को खोलने में भी मदद करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: wallpapercave.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।