शुक्र ग्रह का संबंध भौतिक सुखों और विवाह से होता है। ऐसा माना जाता है की शुक्र की चाल बदलने से कई राशियों के जीवन में भी बदलाव होने लगते हैं। धन के कारक शुक्र ग्रह को हमेशा प्रसन्न रखने के लिए कई उपाय करते हैं।
ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत है तो उसके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जुलाई के महीने में शुक्र ग्रह वक्री चाल चलने वाले हैं और इसका असर कई राशियों में अलग तरह से हो सकता है। जहां कुछ राशियों को इससे धन लाभ होगा, वहीं कुछ राशियों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र को अन्य नौ ग्रहों में से सबसे चमकीले ग्रह के रूप में देखा जाता है जो विलासिता, आराम और वैवाहिक आनंद का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र की वक्री चाल 23 जुलाई से शुरू हो रही है। वक्री अर्थात जब कोई ग्रह विपरीत दिशा में गति करता है। 23 जुलाई 2023 को शुक्र सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं।
शुक्र वक्री - 23 जुलाई 2023 प्रातः 07:02 बजे से शुरू होगी।
शुक्र कर्क राशि में- 7 अगस्त, प्रातः 10:37 बजे तक रहेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope July 2023: जुलाई के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल
ज्योतिष अनुमान के अनुसार 23 जुलाई को शुक्र की वक्री चाल से कुछ राशियों को लाभ होगा और उनके लिए धन के योग बनेंगे। कुछ राशियां इसकी वजह से धनवान हो सकती हैं और कुछ के लिए नौकरी के शुभ योग बन सकते हैं।
शुक्र की वक्री चाल (कुंडली में शुक्र है कमजोर तो न करें ये काम)मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के साथ नई जिम्मेदारियों से जोड़ा जाएगा। लंबे समय से आप जिन समस्याओं को सुलझाने में असफल थे उनका समाधान मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से समय आपके लिए शुभ हो सकता है और आपको धन के नए अवसर मिलेंगे।
जुलाई के आखिरी हफ्ते में शुक्र ग्रह मिथुन राशि में तीसरे भाव में जा रहे हैं। शुर्क की वक्री से मिथुन राशि के लोगों को धन के योग बनाते देखेंगे। आपको कर्म का पूरा फल मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा। फिजूल खर्ची से बचने के साथ आपको कई अलग जगहों से पैसा आता दिखेगा। आपकी सामजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान पहले से बहुत ज्यादा मिलेगा।
शुक्र की वक्री से तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता मिलेगी। आपको सुयोग्य जीवनसाथी मिल सकता है और शादीशुदा लोगों के जीवन में समसन्जस्य बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको रिश्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपकी शादी में काफी लंबे समय से रुकावटें आ रही हैं तो ये उनसे बाहर निकलने का समय है। लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे और आप दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Astrology: शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर दिख सकते हैं ये दुष्प्रभाव
शुक्र की वक्री चाल मकर राशि वालों को धनवान बना सकती है। आपके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितयां आएंगी जिनका आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा और जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। यदि आप नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं तो सही समय आने वाला है। आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं जिनसे आपको लाभ होगा।
मीन राशि पर शुक्र की वक्री सकारात्मक असर डालेगी। आपको धन लाभ के साथ रिश्तों में भी मधुरता देखने को मिलेगी। पुरानी लड़ाइयां ख़त्म होंगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुक्र की वक्री का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो ये अनुमान आपके लिए भी सही हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।