Saturn Retrograde and Chandra Grahan 2025: सितंबर में चंद्रग्रहण के साथ बन रहा है वक्री शनि का संयोग, इन 3 राशियों पर मंडरा सकता है भारी संकट

इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण 07 सितंबर को पड़ने वाला है और इसका कुछ राशियों पर भी प्रभाव हो सकता है। यही नहीं इस साल जुलाई में शनि भी मीन राशि पर भी वक्री हो चुके हैं और इन दोनों ही खगोलीय घटनाओं का संयोग कुछ राशियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आइए जानें इसके बारे में यहां।
image
image

कोई भी ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अलग-अलग राशियों और नक्षत्रों में अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। यही नहीं ये एक राशि में रहते हुए भी अपनी स्थिति बदलते हैं और उनका प्रभाव अन्य राशियों में भी हो सकता है। यही नहीं कई बार ग्रहों की चाल का आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है। ऐसे ही इस साल 13 जुलाई 2025 को शनिदेव मीन राशि में वक्री हो चुके हैं और वो 28 नवंबर 2025 को मीन राशि में मार्गी होंगे। शनिदेव का वक्री होना कई राशियों के जीवन में शुभ-अशुभ फल लेकर आया है। वहीं शनि की वक्री चाल के साथ सितंबर महीने में चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी बता रहे हैं कि शनि का वक्री और चंद्रग्रहण का यह संयोग कुछ राशियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का संकेत दे रहा है। आइए जानें उन राशियों के बारे में जिनके जीवन में यह संयोग बुरा प्रभाव ला सकता है और उनके जीवन में करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों मेंसमस्याएंआ सकती हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के जीवन में चंद्र ग्रहण और वक्री शनि का यह संयोग कुछ नकारात्मक संकेत से रहा है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि, नींद की समस्या या अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती है। इस दौरान आपके छिपे हुए डर सामने आ सकते हैं जिससे आपकी चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। चूंकि जल्दी ही आपकी राशि में शनि की साढ़े साती शुरू हुई है, इसलिए शनि की वक्री चाल आपके जीवन में कुछ समस्याएं ला सकती है। साथ ही, सितंबर का चंद्रग्रहण आपके करियर में कुछ उतार-चढ़ाव ला सकता है। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। इस संयोग का प्रभाव मेष राशि के पारिवारिक जीवन में भी नकारात्मक प्रभाव ला सकता है। आपको घर के किसी भी बड़े का अपमान करने से बचने की सलाह दी जाती है।

lunar eclipse and saturn effect

सिंह राशि

वक्री शनि और चंद्रग्रहण का संयोग सिंह राशि के लोगों के लिए अचानक होने वाली घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का कारण बन सकता है। आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं जैसे थकान या पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपके रिश्तों में भी इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और आपके कुछ बनते रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी में हैं तो आपको वर्कप्लेस पर कुछ समस्याएं आने के संकेत हैं। आपको सीनियर्स का सहयोग नहीं मिलेगा जिससे काम समय पर पूरे करने में असमर्थ महसूस कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण: तिथि, समय और सूतक काल की पूरी जानकारी यहां लें

तुला राशि

शनि की वक्री और सितंबर महीने का चंद्रग्रहण आपके जीवन में कई परेशानियों का कारण बन सकता है। आपके पेशेवर जीवन में भी रुकावट आ सकती हैं। इस अवधि के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने की संभावना है और सर्वोत्तम परिणामों के लिए आपको उचित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी जाती है। आपके किसी छोटे से निर्णय की वजह से वर्कप्लेस में समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान घाटा हो सकता है। आपके परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति बन सकती है। शनि की वक्री चाल के प्रभाव से आपके कुछ जरूरी कामों में रुकावट आ सकती हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP