Vastu Tips: इन छोटे-छोटे बदलाव के साथ लाइफ को करें Stress Free

ऑफिस और घर के कामकाज के बाद थकावट होना लाजमी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह बेहद कठिन काम है कि वह डबल बर्डन उठाने के बाद खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकें। ऐसे में ऑफिस के बाद घर आकर थोड़ा सकून हर किसी को चाहिए होता है। वैसे तो घर का वातावरण ही सकूनदायक होता है मगर, कई बार कुछ चीजें और कुछ गलत आदतें, जो कि वास्तु के हिसाब से सही नहीं होती हैं,वह आपको स्ट्रेस फ्री होने से रोक सकती हैं। इनको यदि वास्तु के हिसाब से न बदला जाए तो ये आपको उलझन में डाल सकती हैं। हमने ऋषीकेश की गेल्ड मैडलेस्ट वास्तु एक्सपर्ट एवं वास्तु मिरिकल ब्लॉग की ओनर शालिनी गुप्ता से बात करके यह जानने की कोशिश की कि इन चीजों को बदल कर आप लाइफ को स्ट्रेस फ्री कैसे कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Happy Home: इन 5 वास्तु टिप्स को अपनाएंगी तो घर में बनी रहेंगी खुशियां

घर की साफ-सफाई
अगर आप घर को साफ सुथरा रखेंगी तो यह आपको स्ट्रेस फ्री रखेगा। हो सकता है कि समय कम मिलने के कारण आप घर पर ज्यादा ध्यान न दे पाती हों। मगर, घर की साफ-सफाई जरूरी है। खासतौर पर हर सामान को व्यवस्थित रखें। यह आपको स्ट्रेस फ्री रखेगा।
बेडरूम में शीशा
क्या आपके बेडरूम में शीशा लगा है? अगर, हां तो आपको उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए। अगर आप इसे नहीं हटा सकती तो कम से कम रात के वक्त आपको शीशे को कवर कर देना चाहिए। इससे भी आप खुद को स्ट्रेस फ्री रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु के हिसाब से घर में लगाएंगी ये पौधे तो होगा धन लाभ और आएगी खुशियां
सोने की दिशा
रात में सोते वक्त कभी भी उत्तर की तरफ सिर करके न सोएं। बेहतर होगा कि आप साउथ की तरफ सिर करके सोएं। अगर आपका बेड ईस्ट डायरेक्शन में है तो आप उस तरफ सिर करके भी सो सकते हैं। ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी। कभी भी अपने बेड को दीवार से टच होने दें। दीवार और बेड के बीच स्पेस बना कर रखें। हो सके तो बेड बॉक्स वाले बेड पर न सोएं।
फिश एक्वेरियम
अगर आपको घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। तो आपको फिश एक्वेरियम रखना चाहिए। आप वॉटर बाउल में भी फिश रख सकती हैं। ध्यान रखें एक्वेरियम या वॉटर बाउल को आप नॉर्थ डायरेक्शन में रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।