गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो प्रियंका चोपड़ा से लें ये फैशन टिप्स

पिग्गी चोप्स का स्टाइल एक्ज़ोटिक है और किस मौसम में कैसे कपड़े पहनने हैं उसे कैसे स्टाइल करना है उसके साथ कैसा हेयरस्टाइल और मेकअप करना है ये सब आप प्रियंका चोपड़ा के लुक्स देखकर सीख सकती हैं।

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-06-24, 09:52 IST
priyanka chopra summer fashion article

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल फोलो करने वाली उनके लाखों फैंस बॉलीवुड की देसी गर्ल के समन फैशन से स्टाइल टिप्स ले सकती हैं। पिग्गी चोप्स का स्टाइल एक्ज़ोटिक है और किस मौसम में कैसे कपड़े पहनने हैं उसे कैसे स्टाइल करना है उसके साथ कैसा हेयरस्टाइल और मेकअप करना है ये सब आप प्रियंका चोपड़ा के लुक्स देखकर सीख सकती हैं। बॉलीवुड की मस्तानी का मस्त फैशन आपको गर्मियों में कूल और स्टाइल लुक देने के लिए काफी है।

हाल ही में मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने फैशन डिज़ाइनर राल्फ लॉरेन का ग्लैमरस गाउन और गोल्डन केप और हूड पहनकर वॉक किया था। लेकिन प्रियंका का ये ग्लैमरस लुक भले ही हर लड़की के लिए ना हो जो उनका फैशन फोलो करना पसंद करती हैं लेकिन इन गर्मियों में प्रियंका चोपड़ा का फ्लोरल प्रिंट समर ड्रेस से लेकर उनके डेनिम आउटफिट जैसे कई लुक आप भी इन गर्मियों में ट्राय कर सकती हैं।

अगर कुछ लड़कियां अपनी बॉडी शेप को लेकर फैशन करने से पहले कई बार सोचती हैं तो भी आप प्रियंका चोपड़ा के फैशन और स्टाइल से इन गर्मियों में ये खास टिप्स ले सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट समर स्टाइल कौन से हैं आइए आपको बताते हैं।

फ्लोरल प्रिंट्स में प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की तरह आप भी इन गर्मियो में फ्लोरल लुक में स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकती हैं। फ्लोरल डिज़ाइनर ड्रेसिस वाला पिग्गी चोप्स का ये लुक समर्स के लिए परफेक्ट है। लाइट एंड ब्राइट कलर के ये फ्लोरल प्रिंट्स प्रियंका चोपड़ा की तरह इन गर्मियों में हर लड़की के ऊपर जचेंगे। फैशन डिज़ाइनर प्रबल गौरंग और ब्रॉक कलेक्शन इन गर्मियों में आपका भी स्टाइल बन सकता है।

प्रियंका चोपड़ा का स्कर्ट लुक

priyanka chopra summer fashion skirt

गर्मियों मे स्कर्ट पहनने से पहले हर लड़की शीशे के सामने खड़े होकर ये जरुर सोचती है स्कर्ट के साथ कौन सा टॉप मैच करें लेकिन अगर आपकी स्कर्ट प्रियंका चोपड़ा जैसी है तो फिर आपकी स्कर्ट के साथ कोई भी टॉप आसानी से मैच कर जाएगा। ऑलिव कलर की ये बटन स्कर्ट इन गर्मियों में आप भी ले सकती हैं। इस स्कर्ट के साथ में आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह ब्लेक कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट पहनकर इस लुक में कूल दिख सकती हैं। आप चाहें तो ऑलिव कलर की स्कर्ट के साथ कोई ब्राइट टॉप भी पहन सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का डेनिम लुक

priyanka chopra summer fashion denim

डेनिम हर तरह की लड़की को परफेक्टली स्टाइल करता है लेकिन ये जरुरी है कि आप डेनिम को गर्मियों में कैसे स्टाइल कर रही हैं। कोई भी फैशन अगर परफेक्टली स्टाइल किया जाए तभी आप उसमे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं। इसलिए कई बार आने नोट किया होगा कि एक जैसा कपड़ा किसी लड़की पर बहुत अच्छा लगता है जबकि किसी और पर वो बिल्कुल भी नहीं जचता। प्रियंका चोपड़ा ने Jimmy Fallon के टॉक शो में इस समर टॉप के साथ में जींस की स्कर्ट पहनी है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की इस फ्लेयर्ड स्कर्ट से ज्यादा ध्यान उनके समर टॉप पर जा रहा है लेकिन ये टॉप इस स्कर्ट के साथ परफेक्ट लग रहा है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा Seth Meyers के टॉक शो में भी समर डेनिम आउटफिट में ही नज़र आई थी। पिग्गी चोप्स का ये समर डेनिम फैशन आप भी ट्राय कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा से समर ड्रेस कलर

priyanka chopra summer fashion dress

इन गर्मियों में आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह पर्पल कलर या इसी कलर टोन के तरह के कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा यूं तो जो पहने वो परफेक्ट ही होता है लेकिन इन गर्मियों के लिए प्रियंका चोपड़ा की ये पर्पल कलर ड्रेस तो आपके लिए भी परफेक्ट है। प्रिंयका चोपड़ा का ‘creature-of-the-night’ लुक इन गर्मियों ग्लैमरस दिखने के लिए आप भी कैरी कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का व्हाइट लुक

priyanka chopra summer fashion white dress

गर्मियों के लिए सफेद रंग से बेस्ट भला और क्या हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इन गर्मियों में सफेद रंग के आउफिट में ये स्टाइल जिस तरह से प्रियंका ने कैरी किया है आप भी यही लुक कैरी कर सकती हैं। अगर आप इन गर्मियों में कोई ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनने के बारे में सोच रही हैं तो आप उसकी जगह इन गर्मियों में सफेद रंग की इस तरह की डिज़ाइनर शार्ट ड्रेस भी पहन सकती हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP