निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अब कई लोगों के फेवरेट कपल बन चुके हैं। जहां एक ओर प्रियंका ने लाल लहंगे वाला ट्रेंड अपनी शादी से ही शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर लगातार निक और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। चाहें निक और प्रियंका अपनी वेकेशन पर जाएं, या फिर वो दोनों एक दूसरे को गिफ्ट दें या फिर वो रेड कार्पेट पर हों सभी की नजरें उन्हीं पर होती हैं। ऐसे में एक बार फिर से निक और प्रियंका ने कुछ जादू किया है। मौका है गोल्डन ग्लोब 2020 अवॉर्ड फंक्शन का।
77th Annual Golden Globe Awards में प्रियंका चोपड़ा का रेड कार्पेट स्टाइल देखने लायक है। जिस तरह से उन्होंने अपने लुक को कैरी किया है वो बहुत अच्छा लग रहा है। उनके साथ निक जोनस भी बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं।
प्रियंका का 2020 का पहला रेड कार्पेट लुक-
प्रियंका चोपड़ा का 2020 का पहला रेड कार्पेट लुक बहुत ही खास रहा है। उन्होंने पिंक फ्लेमिंगो जैसा लुक लिया है। प्रियंका चोपड़ा का गाउन डिजाइनर cristian ottaviano का डिजाइन किया हुआ है।
इसी के साथ प्रियंका ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए एक डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स और साथ में एक रिंग पहनी हुई है। प्रियंका का ये नेकलेस BVLGARI ब्रांड का है।
अपने इस लुक को उन्होंने रेड लिपस्टिक और लाइट मेकअप लुक से कम्प्लीट किया है।
इसे जरूर पढ़ें- दो साल बाद खुला श्रीदेवी की मौत का राज़, एक किताब में इसे बताया मौत का कारण!
निक और प्रियंका का PDA-
प्रियंका और निक जैसे ही इस इवेंट में पहुंचे चारों ओर उन्हीं की तस्वीरें वायरल होने लगीं। प्रियंका और निक जोनस ने इस इवेंट में भी अपना PDA दिखाया। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए।
View this post on Instagram
इसके अलावा, इन दोनों ने साथ में एक इंटरव्यू भी दिया।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं उबटन का साबुन, खिलेगी स्किन की रंगत और नहीं होगी टैनिंग
पहली बार निक ने प्रियंका को डेट पर देखकर ये कहा-
इंटरव्यू में निक और प्रियंका से पहली डेट को लेकर भी सवाल पूछे गए। उनसे पूछे गए सवालों के दौरान भी ये जोड़ा काफी मस्ती करता हुआ नजर आया। इस दौरान निक और प्रियंका ने साथ मिलकर कई सवालों के जवाब दिए जिनमें से एक ये भी था कि निक ने पहली डेट के दौरान प्रियंका को देखकर क्या कहा। जरा आप भी देख लीजिए कि कैसा था निक का रिएक्शन।
View this post on Instagram
इसके अलावा, निक और प्रियंका की गोल्डन ग्लोब रेड कार्पेट से पहले की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इसमें प्रियंका का लुक एकदम अलग है और ये वैनिटी फेयर और एमेजॉन स्टूडियो अवॉर्ड्स के दौरान की तस्वीर है।
View this post on Instagram💙@priyankachopra and @nickjonas attend Vanity Fair and Amazon Studios Awards....
कुल मिलाकर प्रियंका और निक ने नए साल की शुरुआत काफी धमाकेदार की है और उन्होंने ये साबित कर दिया कि इस साल भी उनका रिश्ता काफी अच्छा होने वाला है और साथ ही साथ वो दोनों हमें स्टाइल के मामले में काफी इंस्पिरेशन देने वाले हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों