बॉडी शेमिंग की समस्या से निपटने के लिए टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने क्या उपाय सुझाया, जानिए

दृष्टि धामी ने बॉडीशेमिंग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। दृष्टि ने बॉडीशेमिंग की समस्या से निपटने के लिए क्या उपाय बताया है, आइए जानते हैं। 
Updated:- 2020-04-06, 13:43 IST
drashti dhami stylish look main

हमारे देश में बॉडी शेमिंग की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। लोगों के फिजिकल अपीयरेंस को लेकर नेगेटिव कमेंट करना आम बात है। किसी व्यक्ति को पतला, तो किसी को मोटा कहकर उसका मजाक बनाना या उस पर फब्तियां कसने के किस्से अक्सर सुनने को मिल जाते हैं। महिलाओं को भी अपनी फिजीक को लेकर बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर कई सेलेब्रिटीज ने समय-समय पर आवाज उठाई है। भारती सिंह, कल्कि कनीमनी, सोनाली बेंद्रे, लीजा रे जैसी एक्ट्रेसेस ने खुलकर बॉडीशेमिंग का विरोध किया है। अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने इस मुद्दे पर अपने विचार जाहिर किए हैं। 

'नहीं होती बॉडी शेमिंग जैसी कोई चीज'

drashti dhami in beautiful saree

दृष्टि ने कहा है, 'बॉडी शेमिंग जैसी कोई चीज नहीं होती है। अगर कोई ज्यादा पतला होता है तो उसे लोग ट्रोल करते हैं और अगर कोई ज्यादा मोटा होता है तो उसे भी लोग ट्रोल करते हैं। ऐसे लोगों को हमें खामोश रहने के लिए कहना चाहिए, फिर चाहें बॉडीशेमिंग किसी लड़के की हो या फिर लड़कियों की हो।'

इसे जरूर पढ़ें: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी के बारे में कितना जानती हैं आप? सॉल्व करिए ये दिलचस्प क्विज

बॉडी शेमिंग के खिलाफ जाहिर किया गुस्सा

drashti dhami in saree

दृष्टि धामी ने एक बड़े मीडिया हाउस से बातचीत में बॉडी शेमिंग पर गुस्सा जाहिर किया है। दृष्टि ने कहा, 'मुझे समाज के इस कॉन्सेप्ट से नफरत है। अगर एक लड़की पतली है तो वो ठीक है। लेकिन अगर एक पतले लड़का नजर आ जाए तो सभी उससे यही पूछते हैं कि वह इतना पतला कैसे हो गया? दोनों एक ही जैसे इंसान हैं, जो अनहेल्दी हैं। तो अब हमें कोई ऐसा मिले जो हमें हमारे फिजिकल अपीयरेंस के लिए बॉडीशेम करने की कोशिश करे और कहे कि हम कितने पतले हो गए हैं, तो हमें उन्हें चुप रहने के लिए कहना चाहिए।'

इसे जरूर पढ़ें: दृष्टि धामी की जिंदगी से जुड़ी इन अनसुनी बातों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

दृष्टि धामी नहीं फॉलो करतीं कोई डाइट प्लान

drashti dhami with friends

दृष्टि आगे कहती हैं, 'मेरे बहुत से दोस्त पहले मेरे पति नीरज खेमका को बताते थे कि वो पतले हो गए हैं, लेकिन मैं बातचीत में यही कहते हुए बाजी मार लेती थी कि ये एक हेल्दी वेट लॉस है।' दृष्टि ने इस इंटरव्यू में अपनी डाइट को लेकर भी बातचीत की। दृष्टि ने कहा, 'मैं कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करती हूं और मैं जानती हूं कि अगर मैं कोशिश भी करूंगी तो ये सिर्फ 2 दिन ही चलना है। मैं घर का खाना खाती हूं और मुझे लगता है कि यही काफी है।'

 

क्वारंटाइन में घर में वक्त बिता रही हैं दृष्टि

'गीत हुई सबसे पराई', 'मधुबाला', 'एक था राजा एक थी रानी', और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज के जरिए दृष्टि धामी को काफी पॉपुललेटी हासिल हुईं। फिलहाल दृष्टि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश में लॉक डाउन होने के कारण घर में क्वारंटाइन में हैं। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने दुआ की है कि स्थितियां जल्दी सामान्य हो जाएं और उनके शो की शूटिंग शुरू हो सके। 

Image Courtesy: Instagram(@dhamidrashti) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।