Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

अपने दिल की सुनिए और अपनी जिंदगी को बनाइए गुलजार

आप चाहें जैसी भी दिखती हों, खुद को लेकर कॉन्शस ना हों और हमेशा खुद को एप्रीशिएट करें, तभी आप अपनी जिंदगी में सही मायने में आगे बढ़ सकती हैं।
Updated:- 2018-05-10, 12:05 IST
happy you main

क्या आप खुद को जरा सा ओवरवेट मानती हैं? तो क्या हुआ, आप दुनिया में अकेली ऐसी महिला नहीं हैं। चाहें आपको पीएमएस ब्लोटिंग की समस्या हो, हार्मोन डिसऑर्डर की प्रॉब्लम हो या फिर काम की भागदौड़ में एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं मिल पाता हो, आपको खुद पर शर्मिंदा होने की कतई जरूरत नहीं है। वैसे हममें से बहुत से लोग खुद को देखकर संतुष्ट नहीं होते और इसीलिए हम खुद में कमियां निकालते रहते हैं। जब आप खुद को लेकर कॉन्शस फील करती हैं तो आप हेल्दी रूटीन फॉलो करने के बजाय उससे और पीछे चली जाती हैं। आइए जानें कि मन में पनप रही इन्सिक्योरिटीज को आप किस तरह शांत कर सकती हैं और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बॉडी को अप्रीशिएट कर सकती हैं-

ध्यान दें अपनी प्रोग्रेस पर

happy you in

चाहें आप हेल्दी होने के लिए वेट लूज करना चाहती हों या फिर अपनी स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करती हों, आप छोटे-छोटे प्रयासों से खुद को मोटीवेट कर सकती हैं इसका सबसे अच्छा तरीका है इस बात पर ध्यान देना कि आपने पिछले कुछ समय में कितना कुछ अचीव किया है। इससे आपको अपना नजरिया बदलने में मदद मिलेगी

खुद को अप्रीशिएट करना सीखें

आपकी आंखों सशक्त हैं। अगर आपकी नजरें चीजों को पॉजिटिव अंदाज में देखेंगी तो उससे आप पॉजिटिव रहेंगी। इसीलिए आप जो कुछ भी सामने देखें उसमें कुछ न कुछ अच्छा खोजने का प्रयास करें।

नेगेटिव विचारों पर काबू पाएं

कई बार लोग हमारे बारे में कमेंट कर देते हैं या हंसी-हंसी में ताना दे देते हैं और इस बारे में हम जरूरत से ज्यादा सोचकर अपनी नेगेटिविटी बढ़ा लेते हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है अपने नेगेटिव थॉट्स पर काबू पाना। लोग आपके बारे में अच्छा भी कहेंगे और बुरा भी, आप तारीफ एक्सेप्ट करने के साथ फिजूल की बातों को नकारते हुए आगे बढ़ सकती हैं।

अपनी क्षमताओं के बारे में सोचिए

happy you in

आप अपने लिए क्रिटिकल तभी होती हैं जब आप अपने मजबूत पहलुओं के बारे में नहीं सोच रही होतीं। आपमें बहुत सी ऐसी क्षमताएं होंगी, जो आपके आसपास वालों में ना हों और जिनके बारे में आप जानती भी होंगी। इन मजबूत पहलुओं को कभी भी अपनी जिंदगी में सेकेंडरी मत होने दें। अपनी जिंदगी की वरीयताएं तय करें और उसके अनुसार निश्चिंत भाव के साथ अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काम करें।

अपने दिल की सुनें

अगर आप हमेशा दूसरों के कहे में आ जाती हैं और उनके हिसाब से अपनी जिंदगी जीती हैं तो मुमकिन है कि आपको इस बात का अफसोस रह जाए कि काश मेरी जिंदगी ऐसी होती...। लेकिन अगर आप अपने दिल की सुनती हैं तो ऐसा कतई नहीं होगा। आपको जो अच्छा लगता है, वही करिए और उसी राह पर आगे बढ़ने का लक्ष्य बनाइए। इस राह पर भले ही मेहनत ज्यादा हो, लेकिन इससे मिलने वाला आत्मविश्वास आपको नई मजबूती देगा और कामयाबी का आधार भी।

तो सोच क्या रही हैं, अब से सेल्फ बॉडी शेमिंग की बजाय पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कीजिए और गर्व से कहिए, 'आई एम द बेस्ट'।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।