46 वर्षीय एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का हुआ निधन, वर्कआउट के दौरान हुई दुर्घटना

टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जिम में वर्कआउट करते समय निधन हो गया है। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी केवल 46 वर्षीय थे। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह काफी बड़ी खबर है। खबरों के अनुसार वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
कम उम्र में हुई मौत
यह खबर जैसे ही उनके फैंस के पास आई उनके फैंस काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे हैं। बता दे कि हाल ही में एक्टर ने अपना नाम बदला था। पहले उनका नामआनंद सूर्यवंशी था, जिसे बदलकर उन्होंने सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी काफी कम उम्र के थे, साथ ही वह काफी फिट भी थे। ऐसे में उनके निधन की खबर ने सबको चौका दिया है।
टीवी जगत के लोग भी है हैरान

सिद्धांत की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही टीवी जगत के सभी लोग हैरान है। इतनी कम उम्र में उनका निधन उनके फैंस और उनके चाहने वालों के लिए काफी बड़ी बात है। सूत्रों के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम ने अपनी और से काफी कोशिश की लेकिन वह सिद्धांत को बचा नहीं पाएं।
इसे जरूर पढ़ें:श्रीदेवी से लेकर लता मंगेशकर तक, इन सेलेब्रिटीज की डेथ के बाद उनकी संपति कर दी गई दान
फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे हैं परिवार कोसांत्वना
खबरों की माने तो सुबह जब वह वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हे अचानक से हार्ट अटैक आ गया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और उनके साथ काम करने वाले स्टार उनके परिवार के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सांत्वना दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह गए ये बॉलीवुड सेलेब्स
जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर शेयर कियाइमोशनल पोस्ट

वहीं जय भानुशाली ने भी सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर किया हैं। अभिनेता ने अपने करीबी दोस्त को याद करते हुए एक नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि- 'भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए।' उनके इस स्टोरी को देख कर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि जय भानुशाली और सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कितने करीब थे।
कम उम्र में शुरु की थी करियर की शुरुआत
बता दे कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर 1975 में मुंबई में हुआ था। उन्होने अपनी पढ़ाई मुम्बई से किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में मॉडलिंग से शुरू की थी। सिद्धांत को पॉपुलैरिटी सीरियल कसौटी जिंदगी की से मिला था। इसके बाद सिद्धांत कभी पीछे मुरकर नहीं देखें। लगातार उन्होने कई सीरियल में काम किया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।