श्रीदेवी से लेकर लता मंगेशकर तक, इन सेलेब्रिटीज की डेथ के बाद उनकी संपति कर दी गई दान

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सिर्फ उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि अच्छे कामों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। हालांकि, ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने सिर्फ जीवित रहते हुए ही नहीं, बल्कि अपने निधन के बाद भी दूसरों की मदद की।
ऐसे बहुत से सेलेब्स हैं, जो सिर्फ पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए ही दूसरों की मदद नहीं करते हैं। बल्कि उनकी वास्तविक इच्छा यही होती है कि वह अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें। इसलिए, उन्होंने अपनी मृत्यु से पहले ही अपनी प्रॉपर्टीज का एक बड़ा हिस्सा दान कर दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मृत्यु के बाद उनकी संपति को दान कर दिया गया-
सुशांत सिंह राजपूत
श्रीदेवी
लता मंगेशकर
संगीत जगत की कोकिला और भारतीय महान गायिका लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में हुआ था। मृत्यु के समय उनकी उम्र 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर ने अपनी मृत्यु से पहले ही अपनी संपति को दान करने का फैसला किया था। कथित तौर पर, उनकी वसीयत में कहा गया है कि उनकी मृत्यु के बाद, उनकी संपत्ति एक चैरिटी में चली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उनकी कुल संपत्ति रु. 500 करोड़ थी।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेट की दीवानगी से लेकर फिल्म में एक्टिंग तक, क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर के बारे में ये 10 बातें
सिद्धार्थ शुक्ला
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला की असामयिक मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया। वह छोटे परदे की दुनिया के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे। सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कथित तौर पर, उनकी वसीयत में कहा गया है कि उनकी मृत्यु के बाद, उनकी संपत्ति को एक चैरिटी को दान कर दिया जाएगा। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। अभिनेता की कुल संपत्ति 50 करोड़ रु है।
इसे भी पढ़ें: Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद दिल तोड़ देने वाले ये पल आपकी आंखों में ले आएंगे आंसू
इरफान खान
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।