herzindagi
Trade Between Turkey And India

तुर्की से रिश्ते बिगड़ने पर किचन की ये चीजें हो सकती हैं महंगी, यहां देखें लिस्ट

Trade Between Turkey And India: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्की खुलेआम पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। ऐसे में तुर्की के साथ भारत के रिश्तों में दरार आ सकती है। इसकी वजह से भारत में तुर्की से आने वाली बहुत-सी चीजें महंगी हो सकती हैं। आइए जानें, तुर्की से भारत में क्या-क्या आता है?  
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 15:31 IST

Which Things Will Become Expensive If Relations With Türkiye Deteriorate: हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, मामला अब शांत हो चुका है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान का समर्थन करने वाले देश खुलकर सामने आ चुके हैं। तुर्की इस दौरान पाकिस्तान को खुलकर सपोर्ट करता दिखा। तुर्की के इस बर्ताव से भारत सरकार काफी नाराज है। देशभर में तुर्की के इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है। इसके बाद, से ही भारत में #ByocuttTurkey ट्रेंड करने लगा है। 

ऐसे में सवाल यह है कि अगर भारत के तुर्की के साथ रिश्ते खराब होते हैं, तो किन चीजों पर इसका असर पड़ सकता है? बता दें कि इसका असर आपके किचन की कई चीजों पर पड़ सकता है। अगर भारत-तुर्की के रिश्ते में दरारा आई, तो इसका असर बहुत-सी चीजों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानें, तुर्की से रिश्ते बिगड़ने पर किचन की कौन-सी चीजें महंगी हो सकती हैं?

यह भी देखें- पाकिस्तान से तनाव के बाद आपके किचन की कौन-सी चीजें हो सकती हैं महंगी? यहां देखें पूरी लिस्ट

सूखे मेवे और मसाले

Dried fruits and spices

भारत, तुर्की से सूखे मेवे और मसाले भी खरीदता है। ऐसे में अगर दोनों देशों के बीच तनाव पैदा होता है, तो मसाले और मेवे महंगे हो सकते हैं। इस तनाव का सीधा असर तुर्की से भारत आने वाले मसालों की डिमांड पर पड़ेगा। तुर्की से भारत बादाम और अखरोट खरीदता है। 

सेब 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में हर साल 1 लाख 29 हजार 882 मीट्रिक टन सेब अकेले तुर्की से आता है। ऐसे में इन दोनों देशों के बिगड़ते रिश्ते का असर सेब के दामों पर भी नजर आ सकता है। 

यह विडियो भी देखें

जैतून का तेल 

olive oil

भारत में जैतून का तेल अब काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। बता दें कि जैतून का तेल भी भारत तुर्की से ही खरीदता है। जैतून का तेल पहले ही काफी महंगा आता है। ऐसे में रिश्ते बिगड़ने पर इसके दाम आसमान भी छू सकते हैं। 

चेरी और हर्बल ड्रिंक्स

अगर आप चेरी खाने के शौकीन हैं और हर्बल टी पीते हैं, तो बता दें कि ये चीजें भी महंगी हो सकती हैं। ये दोनों ही चीजें भारत तुर्की से खरीदता है। 

टर्किश डिशेज 

भारत में इन दिनों टर्किश डिशेज की मांग काफी बढ़ चुकी है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में टर्किश डिशेज जैसे कुनाफा और टर्किश कबाब काफी पॉपुलर हो चुके हैं। तुर्की से मंगाई जाने वाली इन डिशेज पर भी इस तनाव का असर दिख सकती है। 

ये चीजें भी हो सकती हैं महंगी

These things can also be expensive

इसके अलावा भारत में तुर्की से टर्किश चाय, फर्नीचर, कालीन, हाथ से बने सजावटी सामान, लिनन, सिल्क, मार्बल जैसी चीजों का आयात किया जाता है। ये सभी चीजें महंगी हो सकती हैं। 

यह भी देखें- Turkish Mala Designs: ये 5 तरह की तुर्की माला डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।