Which Things Can Become Expensive After India-Pakistan Due To Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले से पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों की खाई अब और भी गहरी हो चुकी है। पहलगाम में टूरिस्ट ग्रुप पर आतंकियों ने हमला किया था। टूरिस्ट्स पर गोली चलाकर उनकी खुलेआम हत्या कर दी गई।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। इसी पहल ने भारत ने पाकिस्तानी के साथ अपनी सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया है। वहीं, भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सार्क वीजा को भी रद्द कर दिया है। वहीं, जिन पाकिस्तानी नागरिकों के पास SVES वीजा है, उन्हें भी भारत छोड़ने के लिए 48 घंटों का समय दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान का ऑफिशियल एक्स अकाउंट भी बैन किया जा चुका है। इन सभी चीजों के बीच इसका सीधा असर आपके किचन पर भी पड़ सकता है। पाकिस्तान और भारत के खराब रिश्तों का असर कई चीजों पर पड़ सकता है। इससे कई चीजें महंगी हो सकती हैं। आइए जानें, भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच क्या महंगा हो सकता है?
व्यापार पर दिखेगा असर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पूरे तरह खत्म हो सकते हैं। भारत सरकार के कड़े फैसलों को असर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले व्यापार पर भी नजर आ सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े स्तर पर बिजनेस होता है। ऐसे में कई चीजें महंगी हो सकती हैं।
ड्राई फ्रूट्स होंगे महंगे
भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदता है। ऐसे में पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच वहां से आने वाले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। इससे भारत में ड्राई फ्रूट्स की कीमतें काफी हद तक बढ़ने की उम्मीद है।
सेंधा नमक
पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में सेंधा नमक भी भारत आता है। पूरी तरह से सेंधा नमक पाकिस्तान से ही खरीदा जाता है। पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां भारी मात्रा में सेंधा नमक पाया जाता है। इस तनाव के कारण भारत में सेंधा नमक महंगा हो सकता है।
पाकिस्तान से आती हैं ये चीजें
पाकिस्तान से भारत में कई चीजें आती हैं। फल, सीमेंट, मुल्तानी मिट्टी, कॉटन, स्टील और चमड़े से बनी कई चीजें भारत में पाकिस्तान से ही इंपोर्ट की जाती हैं। भारत पाकिस्तान के तनाव का असर इन चीजों पर दिख सकता है। इसके अलावा, भारत ऑप्टिकल लेंस भी पाकिस्तान से खरीदता है। जल्दी ही ऑप्टिकल लेंस महंगे होने की संभावना है।
यह भी देखें-India-Pakistan Rivers: भारत और पाकिस्तान के बीच इन नदियों का है खास कनेक्शन, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: herZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों