How To Decorate Tulsi Plant: तुलसी विवाह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से तुलसी माता का विवाह कराया जाता है। इस मौके पर तुलसी माता को दुल्हन सा सजाया जाता है और उनके चारों ओर दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की जाती है। सदियों से चली आ रही इस प्रथा को लोग धूमधाम से मनाते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार,तुलसी विवाह हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है। वहीं, इस साल यह त्योहार 13 नवंबर, दिन बुधवार को है। इस दिन तुलसी पूजा का विशेष विधान होता है। इस पर्व को लेकर हर घर में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में, अगर आप भी तुलसी माता की पूजा से पहले उन्हें खूबसूरत तरीके से सजाने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसके लिए टिप्स बताते हैं।
तुलसी माता को दुल्हन सा सजाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
तुलसी विवाह के दिन महिलाएं तुलसी माता को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाती हैं। इस तरह तुलसी के पौधे को एकदम स्त्री का रूप देने के लिए सबसे पहले आपको अपने घर के आंगन में एक चौकी पर तुलसी का पौधा रखना है। इससे तुलसी माता का श्रृंगार करना काफी आसान रहेगा। उन्हें दुल्हन बनाने के लिए आपको साड़ी, चूड़ियां, कमर बंद, सिंदूर, हार और चुनरी की जरूरत होगी। यह सभी चीजें बिल्कुल नई होनी चाहिए। इसके बाद साड़ी को पिन या स्टेप्लर की मदद से तुलसी के गमले पर लपेटना है। ध्यान रखें तुलसी माता को लाल, पीले या गुलाबी रंग की ही साड़ी पहनाएं। साड़ी पहनाने के बाद उनके सिर पर अलग से दुपट्टा भी रख सकती हैं। फिर, तुलसी के पौधों की पत्तियों में आप चूड़ियां रखें। इस तरह तुलसी विवाह के दिन माता को आप बिल्कुल दुल्हन की तरह खूबसूरती से सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-ढोल-नगाड़े और कृष्ण बांसुरी से सजी आंगन में बनाएं तुलसी विवाह की ये खास रंगोली, देखते ही मन मोह लेंगी ये डिजाइन
फूलों से इस तरह सजाएं तुलसी का पौधा
तुलसी विवाह क दिन तुलसी मइया को आप फूलों से भी सजा सकती हैं। इसके लिए पीले या लाल फूलों की माला लेकर पौधे को पहना दें और एक माला गमले के नीचे ऐसे रखें कि गमले के चारों ओर वह माला दिखे। आप चाहें तो 4-5 फूलों की लरियां भी पौधे के आस पास लगा सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।
इसे भी पढ़ें-तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे के पास कौन सा दीया जलाएं?
दीये और बत्तियों से ऐसे सजाएं तुलसी माता को
तुलसी माता के पास यानी पौधे के चारो तरफ मिलाते हुए चावल के आटे से एक छोटी सी रंगोली बनाएं। इसके बाद, यहां पर जरूरत अनुसार, कुछ दीये रखें। इसके अलावा, पौधे के किनारों को आप लाइट से भी सजा सकती हैं। आप अगर गन्ने का मंडप लगा रहे हैं, तो इसके किनारे-किनारे छोटी-छोटी लाइट लगाकर तुलसी महारानी को और भी ज्यादा खूबसूरत रूप दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-तुलसी विवाह के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, सुख-समृद्धि का होगा घर में वास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों