दिल्ली से लेकर गोवा तक, ये हैं भारत के 5 सबसे सस्ते मार्केट्स

हर शहर में एक ऐसा बाज़ार जरूर होता है जहां पर सबसे सस्ता सामान मिलता है। आप अपने शहर के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको भारत के सबसे फेमस बाज़ारों का आइडिया है? यहां हम उन मार्केट्स की बात कर रहे हैं जहां आपको बहुत सस्ता सामान मिलेगा और साथ ही साथ आपको ढेर सारी बार्गेनिंग भी करनी होगी। ये मार्केट्स भारत के अलग-अलग शहरों में हैं और ये अपने नाम से ही मशहूर हैं।
चलिए आज आपको बताते हैं कि भारत के सबसे फेमस फ्ली मार्केट्स कौन से हैं और वहां की खासियत क्या है। आपको किस तरह से वहां सामान मिलेगा और वो कौन से शहरों में स्थित हैं।
1. दिल्ली सरोजनी नगर मार्केट

क्यों लिस्ट में है शामिल- बहुत सस्ता मार्केट है जहां आप 200 रुपए में अपना पूरा लुक शॉप कर सकते हैं।
इसे अगर भारत का सबसे फेमस फ्ली मार्केट कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। आपको यहां शॉपिंग करते समय कई विदेशी भी मिल जाएंगे जो सरोजनी नगर से बल्क शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट बहुत ही ज्यादा फेमस है और यहां अगर आपके पास सिर्फ 100 रुपए भी हैं तो भी कम से कम दो कपड़े आप खरीद सकते हैं।
यहां पर 20 रुपए से सामान मिलना शुरू हो जाता है और आपके लिए ये इतना सुविधाजनक मार्केट हो सकता है कि आप 200 रुपए में पार्टी लायक लुक (100 रुपए का टॉप, 100 रुपए का बॉटम, 100 रुपए की ड्रेस, 50 रुपए का जैकेट) आदि शॉप कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कोरोना संक्रमण: जा रहे हैं सरोजनी, लाजपत जैसे लोकल मार्केट तो रखें इन बातों का ख्याल
2. मुंबई कोलाबा कॉजवे
क्यों लिस्ट में है शामिल- सस्ते से लेकर महंगे तक सब कुछ यहां मिलेगा, नया कलेक्शन देखने के लिए ये मार्केट बेस्ट है।
अगर आपको फैशन पसंद है और लेटेस्ट कलेक्शन चाहिए तो कोलाबा कॉजवे सबसे अच्छा साबित हो सकता है। हां, ये सरोजनी नगर की तरह सस्ता नहीं है, लेकिन 200 रुपए नहीं तो 500-1000 रुपए तक में तो आप पूरा लुक शॉप कर ही सकते हैं।
यहां पर आपको बहुत सारी एक्सेसरीज भी मिलेंगी और इसी लेन में आपको कई रेस्त्रां और फेमस लियोपोल्ड कैफे भी मिलेगा। तो अगर आप शॉपिंग करते-करते थक जाएं तो यहां पेट पूजा भी की जा सकती है। इस मार्केट में भी काफी अच्छी बार्गेनिंग होती है इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखिएगा।
3. मुंबई चोर बाज़ार मार्केट

क्यों लिस्ट में है शामिल- कपड़ों से लेकर घर के सामान तक सब कुछ इस मार्केट में मिल सकता है वो भी बहुत कम दाम में।
आप सोच रहे होंगे कि एक ही लिस्ट में मैंने मुंबई के दो मार्केट्स क्यों शामिल किए हैं। इस मार्केट को लेकर एक कहावत है, 'अगर मुंबई में कुछ चोरी हो गया है तो उसे चोर बाज़ार में जाकर वापस खरीद लीजिए।' अगर आपको क्वीन विक्टोरिया के जमाने के स्टाइल वाले आर्टिफैक्ट्स दिख जाएं तो भी चौंकिएगा नहीं।
यहां पर सब कुछ मिलेगा ऑटो पार्ट्स भी यहां खरीदे जा सकते हैं, कपड़े भी, फर्नीचर भी और एक्सेसरीज भी। बस अपनी जेब का ध्यान रखना कहीं कट न जाए।
4. जयपुर जोहरी बाज़ार
क्यों लिस्ट में है शामिल- राजस्थानी पैटर्न की हर चीज़ आपको इस मार्केट में मिल जाएगी वो भी सस्ते दामों में।
अब सोने-चांदी की ज्वेलरी तो काफी महंगी होती है, लेकिन जयपुर के जोहरी बाज़ार में आपको सोने से लेकर आर्टिफीशियल और इमिटेशन ज्वेलरी तक सब कुछ मिलेगा। राजस्थानी पैटर्न की हर चीज़ यहां उपलब्ध है। जोहरी बाज़ार और बापू बाज़ार काफी पास हैं आप जयपुर के ये दोनों ही मार्केट्स एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको ये बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली NCR के इस मार्केट में मिल सकता है सबसे सस्ता फर्नीचर, 20 रुपए से शुरू होता है सजावट का सामान
5. अंजुना मार्केट गोवा
क्यों लिस्ट में है शामिल- बार्गेनिंग के साथ-साथ इस मार्केट में गोअन कल्चर का काफी कुछ सामान मिल जाएगा।
हमारी लिस्ट में एक फ्ली मार्केट गोवा का भी है। ये मार्केट गोअन स्टाइल के कपड़ों, एक्सेसरीज और बीज वियर के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। यहां पर आपको कई फॉरेनर्स बहुत मिलेंगे। यहां पर नाइट मार्केट भी लगता है और ये बात ध्यान रखिएगा कि यहां बार्गेनिंग चलती है पर इतनी ज्यादा नहीं कि आप लगभग आधे दाम में सामान खरीद लें।
इस लिस्ट में मौजूद बाकी स्पॉट्स में आपको आधे दामों में सब मिल जाएगा, लेकिन यहां पर 100-200 की बार्गेनिंग होगी। पर यहां पर भी बाकी गोवा के मुकाबले आपको रेट काफी कम लगेंगे इसलिए इतनी समस्या नहीं होगी।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह के और भी आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
तो अगली बार इनमें से किसी शहर की ट्रिप बनाते समय आप इन मार्केट्स को एक्सप्लोर करना न भूलें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।