गर्मियों में सबसे ऊपर वाला फ्लोर रहता है बहुत गर्म, तो ठंडा रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

हर घर में ऊपर वाला फ्लोर गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा तपता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फ्लोर पर धूप सीधी पड़ती है। इसकी वजह से पंखे की हवा और कूलर की हवा भी गर्म ही लगती है। 

 
keep your top floor cool this summer

गर्मियां शुरू हो चुकी है। घर से लेकर ऑफिस तक कूलर और एसी का इस्तेमाल किया जाने लगा है। बहुत लोग होंगे, जिन्हें गर्मियों का मौसम बिल्कुल पसंद नहीं होगा। जिन लोगों का कमरा सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर होता है, उन लोगों के लिए गर्मी और भी ज्यादा आफत वाली होती है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, ऐसे लोगों के पास गर्मी सहने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं होता। अगर आपने घर में ऐसी नहीं लगाया है, फिर तो ऊपर के फ्लोर पर गर्मी आपको सबसे ज्यादा सताने वाली है। भारत में आज भी हर घर में एसी या कूलर नहीं है।

अपने परिवार से दूर फ्लैट लेकर रहने वाले लोगों के लिए ऊपर के फ्लोर पर रहना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिसे करने से आप ऊपर के फ्लोर को ठंडा कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे ऊपर वाला फ्लोर ठंडा रखने के लिए करें ये उपाय (Top Floor Apartment Cooling Tips)

Top Floor Apartment Cooling Tips

घर की छत पर उगाएं पौधे- अगर आप अपने घर की छत को गार्डन की तरह पौधों से भर देते हैं, तो ऊपर का फ्लोर ठंडा रखा जा सकता है। पौधों में आप समय-समय पर पानी डालते रहेंगे और धूप सीधी नहीं पड़ने की वजह से छत गर्म नहीं होती। इससे आपका कमरा भी ठंडा रहेगा। आप ढेर सारे फूलों वाले पौधे भी लगा सकते हैं।

How to keep top floor apartment cool in summer

घर की छत पर डालें पानी- कपड़े धोने के बाद निकलने वाले पानी को आप बचाकर रख सकती हैं। इसके बाद आप खराब पानी को घर की छत पर डालें। अगर आप छत को पानी से धोते हैं, तो छत पर पड़ी गर्माहट कम हो जाती है। इससे आपको गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- ये Panasonic AC भयंकर गर्मी में देगी बर्फिली ठंडी हवा का एहसास

खिड़कियां सील करें (Top Floor Room Cooling Tips)

Cool Down Top Room

आपको कमरा बंद रखना चाहिए, क्योंकि ऊपर के फ्लोर पर गर्म हवा ज्यादा आती है। अगर खिड़की पर भी धूप पड़ती है, तो आप इसे बंद करके ऊपर की तरफ कपड़ा लगा दें। ऐसा करने से कमरे को तपने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा आप ब्लाइंड वाले पर्दे भी लगा सकते हैं।

गीले कपड़े का प्रयोग करें- शाम के समय आप खिड़की और दरवाजे खोलकर चारों तरफ दुपट्टा गीला करके या चादर गिली करके लगा सकते हैं। ऐसा करने से खिड़की या दरवाजे से निकलकर जो हवा कमरे में आएगी, वह आपको ठंडी लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Best Air Coolers in India: ऑफ सीजन में भर-भर के बिक रहे हैं ये एयर कूलर, आधे दाम का उठाएं फायदा

कूलर कमरे में न रखें- अगर आप कमरा ठंडा रखना चाहते हैं और आपके घर में एसी नहीं है, तो आपको ठंडा करने वाला कूलर भी घर के बाहर ही रखना चाहिए। अगर आप कूलर घर के बाहर रखेंगे, तो हवा ठंडी आएगी और कमरे में उमस नहीं होगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP