शादी के शुरुआती साल में पति-पत्नी अपना रिश्ता कैसे बनाएं बेहद खास, जानें

अरेंज मैरिज में शादी के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे संग तालमेल बिठाना बहुत जरूरी है। चलिए जानें कैसे बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत।

 

happy marriage tips

शादी के बाद रिश्ते में काफी बदलाव आते हैं। खासकर अरेंज मैरिज में जब आप शादी से पहले एक- दूसरे को जानते भी ना हो। ऐसे में कपल को आपस में जितना जल्दी हो उतना जल्दी तालमेल बिठा लेना चाहिए।

कुछ लोग तो यह भी कहते है कि शादी के बाद एक- दूसरे को समय देना चाहिए चीजे खुद पर खुद ठीक हो जाती है। शादी के शुरुआती दिनों में एक-दूसरे संग तालमेल बिठाने और मजबूत बंधन बनाने वाली तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ जोड़ों का रिश्ता पेचीदा हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले है कि कैसे आप शादी के शुरुआती साल में ही अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

relationship advice for couple

प्यार से पेश आना जरूरी है

शादी के कुछ महीने शुरुआती के काफी कठिन हो सकते है। ऐसा इसलिए होता है कि शुरुआती दिनों में आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। साथ ही आपको एक-दूसरे की उन आदतों का भी पता चलता है, जो ज्यादातर शादी से पहले वह नहीं जान पाते। आपके पार्टनर की आपको कुछ आदत पसंद नहीं आती तो आप लड़ने झगड़ने की बजाए उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।

आपस में रोमांस बनाए रखें

शादीशुदा जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी रोमांस को बरकरार रखा जा सकता है। हमेशा उमंग बनाए रखने के लिए कपल्स को हनीमून जैसे ही कुछ न कुछ नए प्रयोग करते रहने चाहिए। ताकि आपसी बंधन और अधिक मजबूत होता जाए। नए जगह जाते रहे घूमने के बहाने आप एक- दूसरे के साथ समय भी स्पेंड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःMarriage Tips: शादी के बाद महिलाओं को करने चाहिए ये 5 काम

सकारात्मक सोच के साथ शुरू करें रिश्ता

हमेशा सकारात्मक सोच के साथ नए रिश्ते को शुरू करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहुत से जोड़े खुद को बहुत सारी जिम्मेदारियों से बंधे हुए महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से भी उन्हें अपने पार्टनर प्रति मोहभंग और नकारात्मक भावनाएं आने लगती हैं। आपको अपनी परेशानी एक- दूसरे के साथ शेयर जरुर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःMarriage Tips For Girl: शादी के बाद लड़कियों के जिंदगी में आते हैं ये बड़े बदलाव, जरूर पढ़ें

बात-चीत करते रहना चाहिए

आपको हमेशा एक- दूसरे से बातचीत करते रहना चाहिए। से समय में आपको एक-दूसरे से रूठने के बजाए एक-दूसरे को समझने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहिए। किसी भी बात को लेकर ज्यादा देर तक ना रुठे, इसके बजाय उस बारे में शांत दिमाग से एक- दूसरे से बात करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP