herzindagi
image

पेरेंट्स की ये 3 आदतें खोल सकती हैं बच्चों की कामयाबी का रास्ता, सक्सेसफुल और होनहार बनाने में करेगी मदद

बच्चों को सक्सेसफुल बनाने के लिए यकीनन माता-पिता की कुछ आदतें बच्चों की मदद कर सकती है। अगर आप भी उन आदतों के बारे में जानना चाहती हैं और अपने बच्चों को होनहार और सफल बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-09-11, 16:17 IST

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक सक्सेसफुल इंसान बने। लेकिन बच्चों को सक्सेसफुल बनाने के लिए यकीनन माता-पिता की कुछ आदतें बच्चों की मदद कर सकती है। अगर आप भी उन आदतों के बारे में जानना चाहती हैं और अपने बच्चों को होनहार और सफल बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर पेरेंट्स अपने बच्चों को सफल और होनहार बना सकते हैं।

पॉजिटिव बातचीत का माहौल बनाएं

माता-पिता की कुछ आदतों की वजह से बच्चा सफल, होनहार और लायक बनता है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है हर माता-पिता को अपने बच्चों के साथ पॉजिटिव बातचीत का माहौल बनाना। जब भी आप कुछ समय बच्चों के लिए निकले, तो उनसे सकारात्मक बातों पर ही चर्चा करें। अगर आपके बच्चे से कोई गलती हो जाती है, तो उसे पॉजिटिव तरीके में समझाएं और उसे गलती को सुधारने की राय दें। आप अपने बच्चों को कुछ उदाहरण देकर भी समझ सकती हैं। इससे आपका बच्चा होनहार और काबिल बनेगा और उसमें यह सभी पॉजिटिविटी हमेशा रहेगी। 

1 (28)

बच्चों को अपने फैसले खुद लेना सिखाएं

इसके अलावा आपको हमेशा अपने बच्चों को सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहन करना चाहिए साथ ही उन्हें अपने स्वयं के निर्णय खुद लेने देना चाहिए। कुछ पेरेंट्स ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों के निर्णय खुद लेने लगते हैं। इससे बच्चा कभी बड़ा नहीं हो पता है और ना ही उसमें समझदारी आती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा होनहार और काबिल बने, तो आपको उसके निर्णय उसे खुद लेने देना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है, तो धीरे-धीरे वह अपने लिए अच्छा और बुरा दोनों समझ पाएगा और अपने डिसीजन खुद से ले पाएगा। ताकि आगे चलकर उसे कभी कोई परेशानी ना हो और वह एक होनहार व्यक्ति बन सके।  

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

बच्चों के सवालों के जवाब दें और जिज्ञासा को जानें

अधिकतर बच्चे ऐसे होते हैं, जिनमें हर छोटी-छोटी चीजों को लेकर सवाल पैदा होते हैं और वह माता-पिता से हर तरह के सवाल पूछने लग जाते हैं। लेकिन कुछ माता-पिता अपने बच्चों के इन सवाल से काफी परेशान हो जाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की बजाय उसके हर सवालों का जवाब देना चाहिए और उसके मन के सभी डाउट को सॉल्व करते रहना चाहिए। अगर आप बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देते हैं, तो आपका बच्चा उन सभी अनुभव से सीखता है और बड़ा होकर एक अनुभवी होनहार व्यक्ति बनता है। ऐसे में जब भी आपका बच्चा आपसे सवाल करें, तो आप खुशी-खुशी हर सवाल के जवाब दें। 

2 (28)

इन बातों का रखें ध्यान

गलती हर व्यक्ति से होती है, ऐसे में अगर आपके बच्चे से कोई गलती हो जाए, तो उसे डांटना चिल्लाने के बजाय आप प्यार से समझा सकती हैं, क्योंकि बच्चा गलती से ही सीखता है। इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से अपने बच्चों को लायक और होनहार व्यक्ति बना सकती है।  

यह भी पढ़ें:  पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।