Exam Time Parenting: बच्चों की एग्जाम के टाइम पेरेंट्स भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना उनकी स्टडी पर पड़ेगा असर
-1759223690375.webp)
हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा खूब पढ़ें, मेहनत करें और एक अच्छा नेक इंसान बने। इसी चाहत में माता-पिता कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बच्चा परेशान होने लगता है और वह ठीक से अपनी पढ़ाई भी नहीं कर पता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे की भी एग्जाम आने वाली हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे, कि बच्चों की परीक्षा के समय आपको कौन सी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।
बच्चों पर पढ़ाई का बोझ न डालें
जब भी बच्चों के एग्जाम का समय रहे, तब आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। इनमें सबसे जरूरी है कि एग्जाम के दौरान आपके बच्चे पर ज्यादा जोर जबरदस्ती नहीं करनी है और ना ही जरूरत से ज्यादा पढ़ाई का बोझ डालना है। बच्चा अगर नहीं पढ़ पा रहा है, तो आप उसे समझाकर पढ़ने के लिए बैठा सकती हैं, लेकिन परसेंटेज और अच्छे मार्क्स का दबाव उन पर भूलकर भी ना डालें। इससे बच्चा स्ट्रेस में जा सकता है।

दूसरे बच्चों से कंपेयर न करें
इसके अलावा आप बच्चे की एग्जाम टाइम के वक्त भूलकर भी उसे किसी और बच्चे के नाम से ताना ना मारे। अधिकतर पेरेंट्स ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों को दूसरे बच्चों से कंपेयर करते हैं, लेकिन ऐसा करने से बच्चे पर दबाव बन सकता है और वह स्ट्रेस में भी जा सकता है, इसलिए आपको भूलकर भी अपने बच्चों के एग्जाम टाइम के दौरान किसी दूसरे बच्चे से कंपेयर नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की जासूसी कहीं कर न दें आपके रिश्ते को खराब, इन टिप्स की मदद से बनाएं अपने बॉड को मजबूत
बच्चों के साथ समय निकालकर बात करें
जब भी बच्चे का एग्जाम टाइम रहे, तो आप उसके साथ बैठकर वक्त बिता सकती हैं और उसकी सभी परेशानियों को हल कर सकती हैं। कई बार बच्चा अकेला पड़ जाता है और उसे कुछ चीज समझ नहीं आती है, जिससे वह परेशान होने लगता है। ऐसे में आप एग्जाम टाइम पर बच्चों की दोस्त बन सकती हैं। अगर आप बच्चों की दोस्त बनती हैं, तो इससे बच्चा अपनी परेशानी शेयर कर परीक्षा में अच्छे मार्क्स भी ला सकता है।
बच्चों की भावनाओं को समझे
सबसे जरूरी अगर आपके बच्चे का एग्जाम टाइम चल रहा है, तो उस दौरान आपको अपने बच्चों की भावनाओं को समझना चाहिए। आपको जानना चाहिए कि उसे कौन सा सब्जेक्ट टफ लग रहा है और किस सब्जेक्ट की वजह से वह परेशान है। आप अपने बच्चे से बात कर उसके सभी डाउट्स को क्लियर कर सकती हैं और उसकी भावनाओं को समझकर एग्जाम टाइम में उसका साथ दे सकती हैं। इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने बच्चों के एग्जाम टाइम पर उनकी मदद कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: पैरेंट्स ध्यान दें! आलसी बच्चों को फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी ये 5 आदतें, आज से करें फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।