Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

Astro Expert: किस्‍मत अच्‍छी है या बुरी, पंडित जी से जानें क्‍या कहते हैं माथे के तिल

माथे पर मौजूद तिल आपके भविष्य और किस्मत से जुड़ी कई बातें बताते हैं। इन बातों को जानने के लिए आप पंडित जी द्वारा दी गई जानकारी को पढ़ सकती हैं। 
Updated:- 2021-07-07, 18:16 IST
moles  on  forehead for good luck

समुद्र शास्त्र में शरीर में मौजूद काले निशान यानि तिलों के बारे में बहुत सारी बातें बताई गई हैं। शरीर के लगभग हर अंग पर तिल हो सकता है। तिल का रंग अलग-अलग और गहरा या हल्का हो सकता है। सभी तिलों का अर्थ और महत्व भी अलग होता है। हम अपने पिछले कुछ आर्टिकल्‍स में आपको नाक, होंठ, पैर और हथेली पर मौजूद तिलों के महत्व के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको माथे के तिल के बारे में बताने जा रहे हैं।

माथे के तिलों का महत्व और अर्थ जानने के लिए हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से बातचीत की है। पंडित जी कहते हैं, 'माथे के तिल सौभाग्य का सूचक होते हैं और यह किस्मत से जुड़े कई राज खोलते हैं। साथ ही इन तिलों के माध्यम से व्यक्ति का स्वभाव भी पता चलता है।'

यदि आपके माथे पर भी तिल है तो उसका फल और महत्व आप भी पंडित जी से जान सकते हैं-

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: पैर के तलवों और उंगलियों में तिल होने के फल, पंडित जी से जानें

moles  on  forehead results

माथे के दाईं तरफ तिल

माथे के दाईं (राइट साइड) तरफ पर कहीं भी तिल है, तो उसे अत्‍यन्‍त भाग्यशाली माना जाता है। जिस भी व्यक्ति के इस स्थान पर तिल होता है वह जिस क्षेत्र से भी जुड़ा हो, हमेशा आगे रहता है। ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। यह धन उनकी मेहनत से कमाया हुआ होता है। ऐसे लोगों को न तो किसी बात का घमंड होता है और न ही किसी से जलन होती है। आमतौर पर इस तरह का व्यक्ति अपने परिवार में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है और लोग उसे आदर्श मानकर, उनके जैसा बनने का प्रयत्न करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: हथेली पर मौजूद तिल के अच्‍छे और बुरे फल जानें

moles  on  forehead samudra shastra

माथे के बाईं तरफ तिल

जिन लोगों के माथे की बाईं ओर (लेफ्ट साइड) तिल होता है, वह बहुत ही खर्चीले होते हैं। ऐसे लोग धन तो खूब कमाते हैं, मगर धन उनके पास टिक नहीं पाता है। अगर किसी महिला के माथे की बाईं ओर तिल होता है, तो वह बहुत ही आत्‍मविश्‍वासी होती है लेकिन धन की कमी उसे हमेशा सताती है। ऐसे लोगों को अधिक बोलने की आदत होती है। यह जल्दी सामने वाले को अपनी बातों से प्रभावित नहीं कर पाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दूसरों की बातों में आ कर ऐसे लोग अपना ही नुकसान कर बैठते हैं।

moles  on  forehead meaning

माथे के बीच में तिल

कई लोगों के माथे के बीचों बीच तिल होता है। यदि यह तिल गहरे रंग का है तो इसे अशुभ माना जाता है। मगर यदि यह तिल शहद की तरह लाल रंग का हो, तो व्यक्ति मेहनती होता है। ऐसे लोग जिस क्षेत्र में भी होते हैं, बड़ा पद प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग धनवान भी होते हैं। अच्छी बात यह है कि यदि यह लोग किसी भी वस्तु या प्रॉपर्टी में निवेश (महिलाएं यहां करें निवेश) करते हैं, तो उन्हें अच्छा लाभ प्राप्त होता है। इन्‍हें अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।

moles  on  female forehead

मांग के आरंभ पर तिल

यदि किसी महिला के मांग के आरंभ में तिल होता है, तो वह कला और साहित्‍य के क्षेत्र से जुड़ी होती है। पुरुषों के माथे में भी ऐसा तिल पाया जाता है। ऐसा तिल जिसके भी माथे पर होता है, उनके जीवन में उतार-चढ़ाव तो बहुत आते हैं मगर भाग्‍य का साथ उन्हें हमेशा मिलता है। यह लोग जीवन में कुछ ऐसा करते हैं, जो पहले कभी किसी ने नहीं किया होता है। इन्‍हें साफ-साफ बात करने की आदत होती है। पीठ पीछे बात करना इनका स्वभाव नहीं होता है।

til or moles

भौंह के मध्य में तिल होना

जिस व्यक्ति की भौंह के मध्य में तिल होता है, वह सामान्य जीवन जीता है। ऐसे लोगों का भाग्‍य ज्‍यादा उनका साथ नहीं देता है। उन्हें बहुत परिश्रम करना पड़ता है मगर फल उम्मीद से कम ही प्राप्त होता है। अगर तिल का रंग शहद की तरह लाल है, तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

उसके द्वारा किए गए हर कार्य की तारीफ होती है। महिलाओं के इस तरह का तिल होने पर अच्‍छा नहीं माना गया है। ऐसा तिल जिन महिलाओं के होता है, वह विचलित मन वाली होती हैं। किसी एक काम में उनका मन नहीं लगता है, इसलिए उन्हें जीवन में कई दुख भोगने पड़ते हैं। ऐसी महिलाओं को चंद्र ग्रह से जुड़े उपाय जरूर करने चाहिए।

यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही और भी ऐसे आर्टिकल्‍स पढ़ने के जुड़ी रहें हरजिंदगी से ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।