Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Astro Expert Tips: जिनकी आंखों पर होता है तिल उनका ऐसा होता है व्यक्तित्व

अगर आपकी भी आंखों पर तिल है और आप उसका संकेत जानना चाहती हैं तो पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2021-06-08, 11:23 IST
moles on eyes reveal your personality

समुद्र शास्त्र और ज्‍योतिष शास्‍त्र में मानव शरीर में तिलों के महत्व के बारे में बताया गया है। व्यक्ति के शरीर में अलग-अलग अंगों पर तिल पाए जाते हैं। सभी तिल अलग-अलग संकेत देते हैं, मगर चेहरे पर मौजूद तिल व्यक्ति के व्यवहार और व्यक्तित्व को व्यक्त करते हैं।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको होंठों पर तिल का महत्व बताया था। इस बार हम ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार से आंखों पर तिल होने की खासियत जानेंगे। आंखों पर मौजूद तिल भी आपके व्यवहार और भविष्य की ओर संकेत करते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी तिल है और आप उस तिल का संकेत जानना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

moles on face around eyes

दाईं आंख पर तिल

  • दाईं आंख की पलकों पर जिन लोगों के तिल होता है, वह बहुत ही बुद्धिमान (इंटेलिजेंट महिलाओं की लव लाइफ के बारे में जानें) होते हैं। ऐसे लोग दिल की जगह दिमाग से काम लेते हैं। हर स्थिति का इन्‍हें सामना करना आता है और यह जल्दी घबराते नहीं हैं।
  • दाईं आंख के कोने में अगर तिल है तो ऐसे लोग बहुत अधिक भावुक होते हैं। साथ ही इन लोगों को कभी-कभी दूसरे की कामयाबी से जलन होती है। जिसके दाईं आंख के नीचे तिल होता है, ऐसे लोग हार्डवर्किंग होते हैं। साथ ही इनके अंदर ईमानदारी कूट-कूट कर भरी होती है।
  • जिन पुरुषों की दाईं आंख पर तिल होता है, वह महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। दाईं आंख पर तिल होने का यह भी संकेत है कि आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert Tips: जिनके होंठों पर होता है तिल उनका ऐसा होता है व्‍यक्तित्‍व

moles on eyes meaning

बाईं आंख पर तिल

  • जिन लोगों के बाईं आंख पर तिल होता है, उनका व्यक्तित्व(राशि अनुसार जानें अपना व्यक्तित्व) बेहद आकर्षक होता है। ऐसे लोग अपने हाव-भाव और बातों से लोगों को आकर्षित करने का हुनर जानते हैं। बाईं आंख की पलकों पर जिनके तिल होता है, वह लोग अमूमन पैसे वाले होते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में पैसे की कमी कभी नहीं होती है। हालांकि, इन्हें जीवन में अन्‍य चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। खासतौर पर ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन परेशानियों से भरा होता है।
  • वहीं जिन लोगों के बाईं आंख के कोने पर तिल होता है, वह लोग स्वभाव से घमंडी होते हैं। ऐसे लोग अपने आगे किसी को कुछ नहीं समझते हैं।
  • बाईं आंख के नीचे किनारे पर तिल होने का अर्थ है कि व्‍यक्ति का स्‍वभाव रोमांटिक है और वह अपने प्रियजनों के लिए बेहद भावुक रहता है।
  • बाईं आंख के इनर कॉर्नर पर अगर तिल होता है तो व्यक्ति एकांतप्रिय और संवेदनशील होता है। ऐसे लोग अपने में रहना अधिक पसंद करते हैं और कम बात करते हैं। साथ ही छोटी-छोटी बातों से हर्ट हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक पैरों में है तिल तो हो जाएं सतर्क

what does mole on eyes indicate

आंखों के अंदर तिल

  • कई लोगों के तिल आंखों के अंदर भी होता है। समुद्र शास्त्र की माने तो ऐसे व्‍यक्ति का स्‍वभाव समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे लोग अपनी बातों को मन में दबा कर ही रखते हैं।
  • जिन लोगों की आंखों के अंदर तिल होता है उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले ही हो जाता है। ऐसे लोगों की बताई हुई बातें अमूमन सच साबित हो जाती हैं।
  • जिस व्यक्ति के आंखों के अंदर तिल होता है वह मन के साफ होते हैं। ऐसे लोगों में व्यक्ति को समझने की क्षमता अच्छी होती है। साथ ही यह रिश्तों को निभाने में विश्वास रखते हैं।

  • जिन महिलाओं की आंखों के अंदर तिल होता है, उन्हें जीवन में खुशियां तो मिलती हैं मगर इसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है। वहीं जिन पुरुषों की आंखों के अंदर तिल होता है, उनका भाग्‍य हमेशा उनका साथ देता है।

यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। धर्म, राशिफल, ज्‍योतिष शास्‍त्र और समुद्र शास्त्र से जुड़ी रोचक बातों को जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।