Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

राशियों के हिसाब से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व

हर एक राशि के लोगों की कुछ अलग विशेषताएं होती हैं। इस लेख में ज्योतिष एक्सपर्ट बता रही हैं अलग राशि के लोगों की विशेषताओं के बारे में। 
Updated:- 2020-09-28, 19:10 IST
image

हर राशि के व्यक्तियों का अपना जीवन जीने का मिलने -जुलने का एक अलग अंदाज होता है।  कुछ लोग गंभीर होते हैं, तो कुछ हर बात पर मजाक करते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग गंभीर होते हैं वहीं कुछ लोग हर बात पर मज़ाक करते हैं। अपने व्यक्तित्व को हमेशा सुधारते रहना चाहिए और उसका एक आसान तरीका है के अपने ऊपर ध्यान दिया जाए और अपनी कमियों को जानकर समयानुसार सुधार किया जाए। ऐसा करके ही एक अच्छे व्यक्तित्व के साथ जीवन खुशी से व्यापन किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानें ज्योतिषाचार्य आराधना  भटनागर, ग्वालियर, से कि किस राशि के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है -  

मिथुन राशि

zodiac sign ()

इस राशि के व्यक्ति हंसमुख ,मिलनसार, प्रगतिशील और दूसरों को समझने की क्षमता रखने वाले होते हैं। यह लोग बहुत ही जल्दी सबसे दोस्ती कर लेते हैं और उतनी ही जल्दी दूसरों में कमियां भी देखने लगते हैं, इसलिए अक्सर इन्हें उनके मन के हिसाब से दोस्त नहीं मिलते हैं। यह लोग हर बात पर अपने  दिमाग का अधिक प्रयोग करते हैं यही वजह है कि ये अपने प्यार और भावनाओं पर भी अंकुश लगाना जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें : अपनी राशि के हिसाब से जानें कैसा है आपका स्टाइल? कोई नहीं बताएगा इतनी डिटेल में

 


सिंह राशि

zodiac sign ()

इस राशि के लोग आकर्षक, बड़े दिलवाले ,उदार ह्रदय, दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते है। यह बेहद रोमांटिक होने के साथ, बहुत ही गरिमामय तरह से अपने प्यार को दिखाते हैं। यह लंबे समय तक दोस्ती या किसी और रिश्ते को निभाना जानते हैं। तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इन राशि के लोगों का अच्छा तालमेल रहता है। 

इसे जरूर पढ़ें : Weekly Horoscope: 21-27 सितंबर तक का यह सप्‍ताह प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के लिए होगा कैसा, पंडित जी से जानें

तुला राशि

zodiac sign ()

इस राशि के लोग दिल और दिमाग में संतुलन बनाकर चलने में माहिर होते हैं। यह न्याय प्रिय, ईमानदार ,विनम्र और सज्जन स्वभाव के होते हैं। यह विवाद से दूर रहकर कोई व्यापक रास्ता निकालना जानते हैं इसलिए ये अपने कार्य स्थल में अधिक प्रसिद्ध होते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत ज्यादा ईमानदार होते हैं। 

धनु राशि

zodiac sign ()

इस राशि के लोग जोशीले ,मेहनती और हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। यह सच्चाई  पसंद करते हैं और अपनी बात को स्पष्ट तरह से बोलते हैं। इनकी खासियत होती है कि यह अपने सिद्धांतों के साथ दोस्ती निभाना जानते हैं। 

कुंभ राशि

zodiac sign aquarius

इस राशि के लोग बहुत होशियार होते हैं यह  सामने वाले के कैरेक्टर को और उसके उद्देश्य को पहले ही समझ लेते हैं। यह कोई बात नहीं भूलते और बहुत सिलेक्टेड दोस्त बनाते हैं। इनका सहज बोध अच्छा होता है और ये  निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद करते हैं।  यह प्रेम से ज्यादा बुद्धिमत्ता को महत्व देते हैं। जब यह किसी को पसंद करते हैं, तो उसके साथ किए वादों को हमेशा निभाते हैं।  यह लोग ना तो किसी को धोखा देते हैं और ना ही धोखा खाना पसंद करते हैं। 

 

यदि आपकी भी राशियां इनमें से कोई हैं, तो ये विशेषताएं निश्चय ही आपके स्वभाव से मेल खाती हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।