Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

इन पांच पेड़-पौधों को कलावा बांधने से पलट सकती है किस्मत

ज्योतिष में पांच ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें कलावा बांधने से भाग्योदय हो सकता है और जीवन में खुशियों का वास बना रह सकता है।  
Updated:- 2022-12-20, 16:15 IST
kalava benefits

हिन्दू धर्म में कलावा बांधने की परंपरा है। कलावे को एक पवित्र रक्षा सूत्र के रूप में भी जाना जाता है। जहां एक ओर हाथ पर कलावा बांधना शुभ माना जाता है तो वहीं, हिन्दू धर्म में पेड़ को कलावा बांधने से भी शुभता का आगमन होता है और व्यक्ति को कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि ज्योतिष में पांच ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें कलावा बांधने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता और सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो पेड़-पौधे।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) और भगवान शिव समेत समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। शास्त्रों में पीपल के पेड़ की पूजा का भी विधान है। ऐसे में अगर पीपल के पेड़ की पूजा के बाद हर मंगलवार और शुक्रवार को कलावा बांधा जाए तो इससे घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:खंडित मूर्तियों की पूजा वर्जित क्यों है, जानें इनके विसर्जन का तरीका

तुलसी का पौधा

tie kalava to peepal tree

तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना जाता है। घर-घर में तुलसी पूजन का रिवाज है। तुलसी पूजा से न सिर्फ घर में मां लक्ष्मी का वास होता है बल्कि वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। ऐसे में अगर तुलसी के आगे दीपक जलाने के बाद तुलसी को कलावा बांधा जाए तो इससे तुलसी मैय्या की कृपा हमेशा बनी रहती है। माना जाता है कि तुलसी को कलावा बांधने से बुरी शक्तियां परिवार पर हावी नहीं हो पाती हैं।

बरगद का पेड़

tie kalava to tree

बरगद के पेड़ की पूजा का शास्त्रों में विशेष विधान है। वट सावित्री व्रत के दौरान भी बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा के बाद उसे कलावा बांधने से सुहाग की रक्षा होती है और अकाल मृत्यु जैसा योग भी टल जाता है। बरगद के पेड़ को कलावा बांधने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है।

शमी का पौधा

tie moli to tree

शमी का पौधा शनि देव को अत्यंत प्रिय है। शनि देव की कृपा पाने और शनि दोष से बचने के लिए शमी के पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है। वहीं, शमी के पौधे को कलावा बांधने से शनि देव (शनि देव को प्रसन करने के उपाय) प्रसन्न होते हैं और घर में राहु का दुष्प्रभाव भी कम होने लगता है।

इसे जरूर पढ़ें:Ganesh Mantra: श्री गणेश के इस मंत्र में छिपा है कमजोर याददाश्त का इलाज

केले का पेड़

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। ऐसे में अगर केले के पेड़ की पूजा के साथ-साथ केले के पेड़ को कलावा बांधा जाए तो इससे भगवान विष्णु की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद स्वतः ही प्राप्त हो जाता है। साथ ही, अगर ये कार्य गुरुवार को किया जाए तो इससे बृहस्पति देव का शुभ साथ भी प्राप्त होता है।

तो ये थे वो पांच पेड़ जिन्हें कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Pexels, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।