जो कभी कहलाती थीं 'बुरी लड़कियां', आज हो गई हैं 'हर दिल अजीज'

पहले के समय में माना जाता था कि जो महिलाएं सुशील, संस्कारी, कहना मानने वाली और पूरी तरह से परिवार के लिए डेडिकेटेड हों, वही आदर्श हैं। महिलाओं को योग्य बनाने के लिए पेरेंट्स भी उन्हें बचपन से ही ट्रेनिंग देना शुरू कर देते थे, लेकिन आज का समय काफी बदल गया है। जाहिर है समाज भी इससे प्रभावित होता है। आज के समय में महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं, महत्वाकांक्षी हैं, अपने करियर में अच्छा करना चाहती हैं। वे अपने फैसले स्वतंत्र रूप से लेती हैं और शादीशुदा जिंदगी बिताने के अलावा वे अपनी एक अलग पहचान कायम करने में भी यकीन रखती हैं। पुराने वक्त में महिलाओं को अपनी पसंद की जॉब करने और अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीने के लिए घर-परिवार से बगावत करनी पड़ती थी, उन्हें बुरा करार दे दिया जाता था, लेकिन आज के समय के पुरुष महिलाओं की इन्हीं चीजों को महत्व दे रहे हैं। आइए जानें कि इन बुरी लड़कियों को क्यों पसंद करते हैं पुरुष-
अलग सोच का सम्मान करते हैं पुरुष
कई बार महिलाओं के बार-बार तर्क करने, चीजों को आसानी से स्वीकार नहीं करने को पसंद नहीं किया जाता। घर-परिवार में ऐसी महिलाओं के एटीट्यूड पर सवाल उठाए जाते हैं, उन्हें जानने वाले कुछ लोग भी उनके रवैये को लेकर नेगेटिव रिएक्शन दे देते हैं। लेकिन महिलाओं की इन बातों के लिए आलोचना पुरानी सोच को ही दर्शाता है। समय के साथ आज के पुरुष भी काफी प्रोग्रेसिव हुए हैं। उन्हें अच्छा लगता है कि महिलाएं किसी बात के सभी पहलुओं को समझते हुए उसे स्वीकार करती हैं। सोच-समझकर किया हुआ कोई भी काम क्वालिटेटिवली अच्छा होता है और इसका असर ऐसी महिलाओं की जिंदगी में भी दिखाई देता है। ऐसी महिलाएं ज्यादा स्टेबल और कॉन्फिडेंट होती हैं और वे अपने भविष्य को लेकर व्यावहारिक सोच रखती हैं। इसीलिए ऐसी महिलाएं पुरुषों को पसंद आती हैं।
Read more : बॉलीवुड एक्ट्रेस की दोस्ती की कहानी- जब सोनम कपूर से पहली बार मिली स्वरा भास्कर

फाइनेंशियल इंडिपेंडेस से जिंदगी को बनाती हैं बेहतर
ऐसी महिलाएं जो पहले से ही पढ़ी-लिखी और अपनी करियर के लिए संजीदा होती हैं, अच्छे फाइनेंशियल डिसिशन लेती हैं। खुद को सिक्योर करने के साथ-साथ ऐसी महिलाएं अपने फ्यूचर को बेहतर तरीके से प्लान करती हैं, नियमित रूप से हॉलीडे पर जाती हैं और रिलैक्स करती हैं। घर-परिवार को समय देने के साथ-साथ ऐसी महिलाएं सोशलाइज करने में भी आगे होती हैं। ये चीजें उनकी छवि को और भी मजबूत बनाती हैं, जाहिर है इससे पुरुष उनकी तरफ स्वाभाविक रूप से आकर्षित होते हैं।

बुलंदियों तक पहुंचने के होते हैं सपने
नए दौर की महिलाएं खुद को घर-द्वार तक सीमित रखने के बजाय कुछ बड़ा करने के लिए सोचती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में वह बेंचमार्क सेट करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करती हैं। निरंतर अपनी स्किल्स को अपग्रेड करती हैं, देश-दुनिया की हर नई चीज के बारे में जानने के लिए तत्पर रहती हैं। ऐसी महिलाएं कंपनियों की टॉप पोजिशन में पहुंचती हैं और ऐसी ही महिलाएं एंट्रेप्रिन्योरशिप में जाकर कामयाबी भी हासिल करती हैं। वे ना सिर्फ अपने परिवार का मजबूत सहारा बनती हैं, बल्कि समाज के लिए भी योगदान देती हैं। उनके यही आदर्श पुरुषों को उनकी तरफ अट्रैक्ट करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।