यह संकेत बताते हैं कि आपको अब अपने रिलेशन से कुछ वक्त के लिए ब्रेक चाहिए

जब दो लोग एक साथ रिलेशन में होते हैं तो उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। शुरूआती दिनों में भले ही आप दोनों प्यार में पूरी तरह से डूबे हों। लेकिन एक साथ रहते हुए आप दोनों के बीच कई तरह के मतभेद व लड़ाई-झगड़े होते हैं। एक रिश्ते में यह सब होना सामान्य है। समस्या तब उत्पन्न होती है, जब इन सभी चीजों के कारण आपसी कड़वाहट बढ़ने लगे। ऐसा नहीं है कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार नहीं करते, बस बदलती स्थितियां व बाहरी परिस्थितियां उनके रिश्ते को प्रभावित करने लगती हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप दोनों एक-दूसरे से छोटा सा ब्रेक लें। सुनने में यह शायद अजीब लगे, लेकिन यह एक बेहतरीन तरीका है अपने रिश्ते में प्यार को रिस्टोर करने का। आपने कभी ध्यान दिया हो, जब आप किसी चीज को समझने, सुलझाने या फिर ढूंढने की बहुत अधिक कोशिश करती हैं तो वह चीज और भी ज्यादा काम्पलीकेटिड हो जाती है। लेकिन जब आप एक छोटा सा ब्रेक लेती हैं, तो चीजों को मैनेज करना सामान्य हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आपको कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप से ब्रेक ले लेना चाहिए-
साथी की बातों से परेशान होना

अगर आपका साथी आपसे कुछ कहता है और आपको उससे चिढ़ होती है या फिर गुस्सा आता है। वैसे तो यह पूरी तरह से सामान्य है क्योंकि हमारे जीवन में हमारी चीजों के प्रति सहनशीलता धीरे-धीरे समय के साथ कम होती जाती है, लेकिन कभी-कभी यह बीतते दिनों के साथ खराब होती जाती है। यह वही वक्त है, जब आपको ब्रेक की सख्त जरूरत है। इससे आपको यह याद दिलाने में मदद मिल सकती है कि आप अपने साथी को उनकी मूर्खतापूर्ण हरकतें पहले कितनी अच्छी लगती थीं।
हरवक्त उदासीन होना

यदि आप हाल ही में बेहद उदासीन महसूस कर रही हैं, तो यह भी एक प्रमुख संकेत है कि आपको एक ब्रेक लेने की आवश्यकता है। जब आप उदासीन महसूस करती हैं और पार्टनर का साथ भी आपको खुशी नहीं देता है तो यह आपके रिश्ते के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: मेंटली स्ट्रांग महिलाओं की यह होती है पहचान, जानिए आप भी
हर बात पर लड़ना

कपल्स के बीच लड़ाई होना बेहद आम है। हर जोड़ा आपस में लड़ता है और उनमें सुलह भी हो जाती है। लेकिन अब अगर आप हर दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं, जिनका वास्तव में कोई सेंस नहीं है। तो यह भी एक संकेत है कि अब आप दोनों एक-दूसरे से कुछ वक्त अलग बिताना चाहिए। कपल्स के बीच यह स्थिति आमतौर पर तब पैदा होती है, जब उनके रिश्ते में फ्रस्टेशन का लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में चीजों को ठीक करने के लिए कुछ वक्त का ब्रेक यकीनन काफी कारगर होता है।
इसे जरूर पढ़ें: आप भी अकेले रहते हैं घर से दूर, तो अपने साथ जरूर रखें ये एप्लाइंसेस
रिश्ते को लेकर अनिश्चितता

यह भी एक प्रमुख संकेत है जब आप अपने रिश्ते के भविष्य पर सवाल उठाते हैं। चाहे वह आप हो जो अनिश्चित हो या आपका साथी हो। ऐसे में आप दोनों को कुछ समय अलग निकालना चाहिए, ताकि आप अपने पार्टनर के बिना गहरी सांस लेते हुए यह समझ सकें कि आपका रिश्ता वास्तव में कहाँ जा रहा है। उसके बाद आप पार्टनर से भी इस बारे में बात कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।