कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में आए भगवान श्रीराम और माता सीता, जानें क्‍या है माजरा ?

क्‍या आप भी देखना चाहेंगे भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्‍मण से। अगर हां, तो इस आर्टिकल को पढ़ें और जानें कैसे होंगे आपको तीनों के दर्शन? 
Updated:- 2020-03-04, 12:56 IST
kapil sharma show cast

आज की जनरेशन के बच्‍चों का बचपन पढ़ाई के अलावा वीडियो गेम्‍स, कार्टून फिल्‍म और मोबाइल में सोशल मीडिया पर फोटो पोस्‍ट करते हुए ही बीत जाता है। मगर 90 के दशक के बच्‍चों के पास इतने सारे विकल्‍प नहीं होते थे। खासतौर पर सोशल मीडिया आदि के बारे में तो उन्‍हें पता ही नहीं होता था। मैं उसी जमाने की हूं।

मेरा बचपन केवल दूरदर्शन देख कर बीता है। तब दूरदर्शन में कई कार्यक्रम आते थे और सभी का समय निश्चित रहता था। मेरे लिए रविवार का दिन खास होता था। हर रविवार को सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर रामानंद सागर का लिखा सीरियल 'रामायण' आता था। सीरियल शुरू होने के आधे घंटे पहले से ही सड़क पर सन्‍नाटा छा जाता था। सभी इस सीरियल को बड़ी तल्‍लीनता के साथ देखते थे।  

इससे जरूर पढ़ें: कुछ नया करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, वीडियो हो रहा है वायरल

मजेदार बात तो यह थी कि इस सीरियल में राम, सीता और लक्ष्‍मण की भूमिका निभा रहे कलाकारों को लोगों ने असली के भगवान का दर्जा दे दिया था। इस सीरियल में राम की भूमिका अरुण गोविल, देवी सीता की भूमिका दीपिका चिखलिआ और लक्ष्‍मण का रोल सुनील लहरी ने अदा की थी।

जब टीवी सीरियल 'रामायण' आता था और भगवान श्रीराम का कोई चमतकार दिखाया जाता था तो दर्शक टीवी स्‍क्रीन के सामने बैठकर जोर से कहते थे 'जय सिया राम'। कुछ ऐसा ही महौल एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है। इस बार आपको भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्‍मण के दर्शन कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स' में होंगे। कपिल शर्मा शो के 1 मेंबर को मिलती है 1 लाख प्रति मिनट सैलरी, बाकी टीम मेंबर्स की है इतनी कमाई

इससे जरूर पढ़ें: 5 करोड़ की वैनिटी वैन और 25 करोड़ का बंगला ही नहीं कपिल शर्मा इन 3 कीमती चीजों के भी हैं मालिक

sony live the kapil sharma show  download

दरअसल, 7 मार्च को कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स में एक्‍टर अरुण गोविल, एक्‍ट्रेस दीपिका चिखलिआ और एक्‍टर सुनील लहरी आरहे हैं। यह तीनों श्री रामानंद सागर पर प्रेम सागर की लिख किताब को प्रमोट करने आ रहे हैं। अगर, आप भी टीवी सीरियल 'रामायण' के फैन रहे हैं तो अपने प्रिय राम, सीता और लक्ष्‍मण के दर्शन करने का यह सुनहरा अवसर है। 

 

दीपिका चिखलिआ ने कुछ तस्‍वीरें और वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी नाइट्स का एक प्रोमो भी दीपिका ने शेयर किया है। इसमें जैसे ही दीपिका, अरुण और सुनील स्‍टेज पर आते हैं तो कपिल शर्मा खुद ही हाथ जोड़ कर खड़े हो जाते हैं। वहीं कीकू शर्मा उनसे कहते नजर आते हैं कि अगर भगवान यहां हैं तो मुझे कौन चला रहा है। इस पर दीपिका, अरुण और सुनील तीनों हंसी आ जाती है। कपिल शर्मा ने बताया कब हुआ गिन्नी चतरथ से प्यार, जानें कपिल और गिन्नी की लव स्टोरी

आपको बता दें कि जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक दुरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण किया गया था। दर्शकों ने इस सीरियल को इतना पसंद किया कि इसे दोबारा फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया।

 

कपिल शर्मा के शो में आइकॉनिक टीवी सीरियल 'रामायण' के राम, सीता और लक्ष्‍मण को देख दर्शकों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। अब सभी कपिल शर्मा के इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतनी बड़ी रकम

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।