तैमूर ने 'स्पोर्ट्स डे' पर जीता गोल्ड मेडल, करीना खुशी से झूम उठीं

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान इतना क्यूट दिखते हैं कि हर कोई इनका दीवाना है। सोशल मीडिया पर तैमूर की फैन फॉलोइंग बड़े-बड़े सेलेब्स से भी ज्यादा है। हाल ही में तैमूर ने अपने स्कूल में स्पोर्ट्स डे के ईवेंट में हिस्सा लिया और मेडल भी जीत लिया। इस ईवेंट की कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तैमूर हमेशा की तरह मासूम और प्यारे से नजर आ रहे हैं। तैमूर की खेलने-कूदने और शरारत करने की तस्वीरें उनके फैन्स को काफी लुभाती हैं।
Image Courtesy : Yogen Shah
नन्हे तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान की तरह टैलेंटेड हैं। इस नन्ही सी उम्र में मेडल पाना उनकी इसी प्रतिभा को दर्शाता है।
जब तैमूर मेडल ले रहे थे, तब आसपास जुटे दर्शक उनके मेडल से ज्यादा उनकी नटखट अदाओं और शरारतों में मजा ले रहे थे। कभी तैमूर अपनी मां करीना कपूर के साथ रोते हुए तो कभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। स्पोर्ट्स डे पर नन्हे तैमूर ने जब दौड़ में हिस्सा लिया, तब शायद ही लोगों ने उनके जीतने की बात सोची हो। इस कच्ची उम्र में बच्चे अपनी ही मस्ती में रहते हैं। लेकिन तैमूर अभी से सबसे आगे रहने के लिए एक्साइटेड हैं। जाहिर है आगे चलकर वह और भी बड़े अचीवमेंट हासिल करेंगे।
Image Courtesy : Yogen Shah
Read more : करीना कपूर के लिए सैफ ने कहा, जब वो मुझे खूबसूरत कहती है, मुझे खुशी होती है
चल रही है बर्थडे की तैयारी
स्पोर्ट्स डे पर तैमूर बाकी बच्चों की तरह पीले रंग की टी-शर्ट में बहुत प्यारे लग रहे थे। इस दौरान मां करीना उन्हें गोद में लिए दिख रही थीं। वैसे पटौदी खानदान के ये छोटे नवाब जल्द ही 2 साल के हो जाएंगे और उनके बर्थडे की तैयारियां अभी से ही शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनका प्री बर्थडे भी बड़े धूमधाम से मनाया गया था।
बर्थडे के बाद से ही सुर्खियों में छोटे नवाब
कुछ दिनों पहले तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के साथ नए लुक में दिखाई दे रहे थे। इस दौरान तैमूर पापा की गोद में एक गाय को निहारते नजर आ रहे थे। तैमूर 20 दिसंबर 2016 को पैदा हुए थे। अपने बर्थडे के बाद से ही तैमूर लगातार सुर्खियों में हैं। जब सैफ अली खान और करीना ने उनका नाम तैमूर रखा तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब उनकी क्यूटनेस कुछ ऐसी है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल होने लगती हैं। तैमूर को अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर से गुड लुक्स मिले हैं। उनकी भोला-भाला सा मासूम चेहरा और उनकी प्यारी सी एक्टिविटीज हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उन्हें देखते हुए फैन्स का मन नहीं भरता, यही वजह है कि उनकी तस्वीरों के लिए क्रेज हमेशा बना रहता है।
तैमूर का सेलेब्रिटी स्टेटस
तैमूर की दीवानगी ऐसी है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स को भी शायद नसीब ना हो। मीडिया को देखकर छोटे नवाब परेशान नहीं होते, बल्कि वे ऐसे पोज देते हैं कि उसकी भी खूब चर्चा होती है। देश के चर्चित बॉलीवुड स्टार किड्स जैसे कि तैमूर अली खान की बहन और सोहा अली खान की बेटी इनाया, करण जौहर की बेटियां यश और रूही, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा, आमिर खान और किरण राव के बेटे आजाद राव खान, सभी अक्सर अपनी चुलबुली एक्टिविटीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन तैमूर इनमें सबसे आगे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।