क्या आप भी लगाना चाहती हैं घर में ताजमहल में इस्तेमाल हुआ मार्बल? राजस्थान के इस पत्थर के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं इतने रुपये

What is The Rate of Makrana Marble: ताजमहल और राम मंदिर को बनाने में मकराना मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इस खूबसूरत मार्बल को आप अपने घर में भी लगवा सकते हैं। आइए जानें, घर में मकराना मार्बल लगाने के लिए कितना खर्च आएगा? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-18, 15:48 IST
What is The Rate of Makrana Marble

What is the Price of 1 Sq Ft Marble in India: उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें हैं, जहां देश ही नहीं दुनिया के भी हर कोने से लोग आते हैं। कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जिन्हें एक जैसे मार्बल से बनाया गया है। आस्था का केंद्र अयोध्या का राम मंदिर और दूसरी तरफ मुमताज की याद में बनी प्यार की निशानी ताजमहल, इन दोनों को ही एक ही मार्बल से तैयार किया गया है। दोनों ही खूबसूरती के मामले में बेमिसाल हैं। अधिकतर लोगों को लगता है किन इनमें लगे पत्थर विदेशों से आते होंगे और महंगे भी होते होंगे। बता दें कि ये मार्बल भारत में ही बना है।

ताजमहल और राम मंदिर में लगे सफेद मार्बल को मकराना का मार्बल के नाम से जाना जाता है। मकराना मार्बल अपनी शानदार क्वालिटी और कलर के लिए जाना जाता है। आप चाहें, तो इसे अपने घर में भी लगवा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मकराना मार्बल को लगवाने में कितना खर्च आ सकता है। आइए जानें, घर पर मकराना मार्बल लगाने में कितना खर्च आ सकता है?

इन फेमस जगहों पर लगा है मकराना मार्बल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रामलला का आसन मकराना संगमरमर से तैयार किया गया है। श्रीराम मंदिर के फर्श पर भी इसी का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, ताजमहल को बनाने में भी राजस्थान के मकराना मार्बल का ही इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, जयपुर का बिरला मंदिर और सिटी पैलेस भी मकाराना मार्बल से ही बना है।

मकराना मार्बल कहां से आता है?

Where does Makrana marble come from

आपको जानकर हैरानी होगी कि मकाराना राजस्थान का एक छोटा-सा शहर और एक उपखंड मुख्यालय है। यह राजस्थान के डीडवाना जिले के अंदर आता है। मकराना शहर में मार्बल की खदाने हैं, जहां से सुंदर-सुंदर मार्बल निकाला जाता है। मकाराना मार्बल का इस्तेमाल घर के फर्श से लेकर मूर्ति बनाने तक किया जाता है।

घर पर मकराना मार्बल लगाने में कितना खर्च आएगा?

How much will it cost to install Makrana marble at home

मकराना मार्बल की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है। मार्बल पर जितने कम पैटर्न और नसे होंगी, उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी। हाउसिंग डॉटकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में मकराना मार्बल की कीमत 150 रुपये से 1,200 रुपये प्रति वर्ग फुट है। आपको जितने भी स्क्वायर फीट में पत्थर लगवाना है, इस हिसाब से आपका खर्च आएगा।

यह भी देखें- घर पर बने सिर्फ 1 घोल से मैले हो चुके मार्बल फ्लोर को चमकाएं, लगेगा नया जैसा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Her Zindagi/freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP