Surya Grahan 2022: इस दिन इन कामों को करना माना जाता है अशुभ

<span style="font-size: 10px;">Surya Grahan के दिन कुछ काम करने से मना किया जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।&nbsp;</span>
Updated:- 2022-10-08, 17:01 IST
surya grahan

Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीने में लगेगा। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कुछ काम करने से बचना चाहिए। ऐसे में सवाल यह है कि ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें इस दौरान ना किया जाए? इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में बताने वाले हैं।

शुभ कार्य ना करें

surya grahan  date

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार को है। सूर्य ग्रहण को एक सूतक काल के रूप में देखा जाता है। ऐसे में इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यको करने के लिए मना किया जाता है। वहीं अगर जमीन की रजिस्ट्री जैसा कोई जरूरी काम है तो आप पंडित से राय लेने के बाद ही उस काम को करें।

इसे भी पढ़ेंः Sharad Purnima 2022 Wishes In Hindi: शरद पूर्णिमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश

सिलाई से जुड़ा काम ना करें

हम घर में ढेर सारे काम करते हैं। सिलाई करना भी इन्ही कामों में से एक है लेकिन सूर्य ग्रहण के दौरान सिलाई से जुड़ा किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहिए।कहा जाता है कि इस दौरान कैंची और कपड़े सिलने की मशीन को बिल्कुल नहीं चलानe चाहिए।

प्रेग्नेंट हैं तो रहें सतर्क

प्रेग्नेंट महिलाओं से भी सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत बताई जाती है। कहा जाता है कि इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी तरह कीनौकुली चीज को नहीं छूना चाहिए। कहते हैं लापरवाही करने से सूर्य ग्रहण का असर शिशु पर पड़ता है।

सूर्य की किरणों से बचकर रहें

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकला चाहिए। इसके पीछे का कारण है सूर्य की किरणों से बचना है। खासकरछोटे बच्चों और प्रेग्नेंट महिला को इस दौरान बिल्कुल घर में रहना चाहिए।

एक्सपर्ट से लें राय

इन सभी बिंदुओं के अलावा अगर आप इस दिन कुछ और कर रहे हैं तो एक्सपर्ट से राय जरूर लें। कोई पंडित या एक्सपर्ट इस विषय में आपको बेहतर जानकारी देपाएंगे।

इसे भी पढ़ेंःसूर्य ग्रहण से विवाह, नौकरी, प्रेग्‍नेंसी पर पड़ने वाले प्रभाव और उनके उपाय पंडित जी से जानें

तो ये थे कुछ काम जिन्हें सूर्या ग्रहण के दौरान करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकलके कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi, Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।