herzindagi
what is summer solstice

Longest Day Of The Year: आखिर 21 जून ही क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानिए इसके पीछे की साइंस

Longest Day: हर बार 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन सूरज की किरणें पृथ्वी पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं, इसलिए इसे साल का सबसे बड़ा दिन कहते हैं। इसके अलावा इसे 'सोल्सटाइस' भी कहा जाता है।
Updated:- 2024-06-20, 17:50 IST

21 जून का दिन साल का बेहद खास दिनों में से एक होता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें 12 घंटे के मुकाबले धरती पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं। इस खास तारीख को सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देर में होता है। इसी वजह से इसे साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। यही नहीं, 21 जून के दिन रात भी सबसे छोटी होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और क्या है इसके पीछे की साइंस? अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं। 

21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन क्यों होता है?

Summer Solstice day

इस दिन सूरज उत्तरी गोलार्द्ध से चलकर भारत के मध्य से गुजरी कर्क रेखा में आ जाता है। इसलिए सूर्यउउ की किरणें ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं। यही वजह है कि 21 जून को दिन बड़ा और रात छोटी होती है। पृथ्वी की यह सामान्य प्रक्रिया है। पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ अपने अक्ष पर भी घूमती है। वह अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती पर हमेशा एक जैसी नहीं पड़ती और दिन रात की अवधि में अंतर आता है। 21 जून के दिन दोपहर में सूरज बहुत ऊंचाई पर रहेगा। इसके बाद 21 सितंबर के आसपास दिन व रात की अवधि बराबर हो जाती है। इसके बाद दिन के मुकाबले रात बड़ी होने लगती है। यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक जारी रहती है। इस दिन की रात साल की सबसे लंबी होती है, जबकि दिन सबसे छोटा होता है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों समुद्र का पानी खारा और नदी का पानी मीठा होता है? जानें रोचक तथ्य

दिन और रात क्यों होते हैं?

पृथ्वी अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है, जिससे एक दिन-रात का चक्कर पैदा होता है। पृथ्वी अपना खुद का चक्कर 24 घंटे में पूरा करती है। इसके कारण दिन और रात होते हैं। वहीं, सूर्य का एक चक्कर पूरा लगाने में उसे 365 दिन लगता है। जब पृथ्वी घूमती है और सूरज की तरफ आप होते हैं, तो आपको दिन दिखता है, जबकि जिन स्थानों पर पृथ्वी का दूसरा हिस्सा होता है, वहां रात होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- समुद्र में लहरें क्यों बनती है? यहां जानिए इसके पीछे का साइंस

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।