Bathroom के नल से पानी हो रहा है Leakage,केवल 1 चम्मच तेल से ठीक हो सकती है दिक्कत

नल की लीकेज को रोकने के लिए आप भी घर पर ही खुद से इसे ठीक कर सकती हैं। इसके लिए न तो आपको नए नल की जरूरत होगी, न ही किसी की मदद लेनी पड़ेगी। चलिए हम आपको नल की लीकेज को रोकने की एक आसान विधि बताते हैं। 
image

बाथरूम में आए दिन नल का खराब होना लगा रहता है। कई बार पानी का प्रेशर कम हो जाता है, तो कई बार नल लीक करने लगता है, जिससे पूरे टाइम पानी टप-टप कर बहता रहता है। यह पानी की वेस्‍टेज तो है ही, साथ ही इससे बाथरूम की दीवारों पर सीलन भी आ सकती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि प्लंबर से बार-बार ठीक कराने और उसकी अच्छी खासी फीस देने के बाद भी नल में लीकेज की समस्या बंद नहीं होती है। जाहिर है, बार-बार प्लंबर को तो नहीं बुलाया जा सकता है और न ही हर बार नल को बदलवाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नल को ऐसे ही लीक करता हुआ नहीं छोड़ सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर खुद से केवल एक चम्मच तेल की मदद से बाथरूम के नल को ठीक कर सकती हैं। इसे कैसे आप ठीक कर सकती हैं, यह जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

नल की लीकेज को रोकने के लिए नुस्खा

नल की लीकेज को खुद से ही आप ठीक कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल 1 चम्‍मच तेल की जरूरत होगी। बेस्‍ट बात यह है आप कोई भी तेल ले सकती हैं, मगर सबसे अच्‍छा होगा कि आप कार्पिन का तेल लें। यह आपको बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इस तेल की मदद से आप कैसे नल की लीकेज को ठीक कर सकती हैं, चलिए हम आपको बताते हैं-

bathroom tap leakage problem

नल की लीकेज ठीक करने की विधि

  • जो नल लीक हो रहा है, उसे मेन वॉटर लाइन से बंद कर दीजिए। इससे लीकेज पूरी तरह बंद हो जाएगी और आपको नल के हैड, जिसे घुमाने से पानी बंद और खुलता है।
  • अब औजारों की मदद से नल के हेड को खोलना चाहिए। इसे अंदर से एक छोटा सा पार्ट निकलेगा जिसमें वॉशर लगा होगा ।
  • इस वॉशर की वजह से ही नल में लीकेज होती है। प्लंबर हमें कभी यह बात नहीं बताते और एक वॉशर की वजह से पूरा नल बदल देते हैं।
  • इस वॉशर को बाहर निकालें। आप पाएंगी कि रबर का यह वॉशर काफी सख्त होगा। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए कार्पिन के तेल में भिगोकर रख दें।
  • अब आप 1 घंटे बाद जब वॉशर को तेल से बाहर निकालेंगी, तो पाएंगी कि वो फूल गया है। इतना ही नहीं, वॉशर मुलायम भी पड़ जाता है और इसे नल के हेड के अंदर डालना आसान हो जाता है।
  • अब आप इसे हेड में फंसा दें। दरअसल, वॉशर जब हार्ड हो जाता है, तो हेड में गैप आ जाता है। इस वजह से नल लीक करता है, वहीं जब आप वॉशर को तेल में डालती हैं, तो वह फूल जाता है और गैप खत्म हो जाता है। इस वजह से लीकेज बंद हो जाती है।
easy home solutions for tap leakage

नल न हो लीकइसके लिए कितने समय में करें उसकी सर्विसिंग ?

हर 15 दिन में आपको अपने बाथरूम के नल की सर्विसिंग करते रहना चाहिए। खासतौर पर अगर नल लीक हो रहा है, तो आपको हर 10 से 15 दिन में ऊपर बताई गई विधि को अपनाना चाहिए। ऐसा करने से नल की लीकेज रुक जाएगी। आपको बता दें कि लीकेज की वजह से पानी का फ्लो कम आता है, तो वह भी नल की सर्विसिंग के बार ठीक हो सकता है।

उम्‍मीद है कि ऊपर बताए गए तरीके से जब आप अपने बाथरूम के नल की सर्विसिंग करेंगी, तो वह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और बिना वजह आपको प्लंबर को न पैसे देने पड़ेंगे न ही आपको नया नल में पैसे इन्वेस्ट करने होंगे, आप बस इस तरह से नल की सर्विसिंग करती जाएं, आपका पुराना ही नल सालों-साल चलता रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें-DIY Hacks: वाटर लीकेज को रोकने के लिए आजमाएं ये कमाल का तरीका

उम्‍मीद है कि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। लेख अच्‍छा लगा हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्‍स में लिख कर दें। साथ ही ऐसे और भी यूटिलिटी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें।

Image Credit- Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP