किस देवी-देवता के सामने कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, जानें महत्व

पूजा के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। 

significance of lighting deeya in astrology

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा-पाठ के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं को दर्शाता है। पूजा करने से व्यक्ति की अंतरात्मा का शुद्धिकरण होता है और शक्ति, आस्था और विश्वास की भी प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में भगवान की पूजा करने से पहले हमें कई तरह के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, ताकि भगवान की पूजा में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

बता दें, पूजा व्यक्ति के आध्यात्मिक भाव को बढ़ाने में उसकी मदद करती है। वहीं पूजा में दीपक जलाने का भी खास महत्व है। देवी-देवताओं को किस प्रकार का दीपक जलाना शुभ होता है, ये दीपक में लगाई जाने वाली बत्तियों पर निर्भर करता है।

तो आइए ज्योतिषी पंडित अरविंद त्रिपाठी जी से इस लेख में जानें कि देवी-देवताओं के लिए किस प्रकार का दीपक जलाना शुभ होता है और इससे क्या लाभ होता है।

आरती करने के दौरान जलाएं एक मुखी दीपक

पूजा में दीपक (पूजा में दीपक का महत्व) जलाना बहुत ही शुभ होता है। इसका प्रयोग अपने इष्टदेव की पूजा के लिए किया जाता है, जिसमें बत्ती का भी प्रयोग होता है। अगर आप किसी भी देवी-देवता की आरती कर रहे हैं, तो एक मुखी दीपक से करें।

मां दुर्गा की पूजा में जलाएं दो मुखी दीपक

lightning of diyas

अगर आप मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो दो मुखी दीपक जलाएं।

भगवान गणेश की पूजा में जलाएं तीन मुखी दीपक

अगर आप भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं, तो तीन मुखी दीपक जलाएं। इससे भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार पूजा के बाद आरती करनी क्यों है जरूरी, जानें इसका महत्व

बाबा काल भैरव की पूजा में चौमुखी दीपक जलाएं

अगर आप बाबा काल भैरव की पूजा कर रहे हैं, तो सरसों के तेल में चौमुखी बत्ती का दीपक (शनिदेव को प्रसन्न करने के दीपक जलाने के नियम) जलाएं।

भगवान कार्तिकेय की पूजा में पांच मुखी दीपक जलाएं

भगवान शिव के पुत्र देव कार्तिकेय की पूजा में पांच मुखी बत्ती का उपयोग करें। इससे आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय की प्राप्ति होगी।

मां लक्ष्मी की पूजा में सात मुखी दीपक जलाएं

goddess lakshmi puja deepak

लक्ष्मी पूजन में सात बत्तियों वाले दीपक का उपयोग करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

इसे जरूर पढ़ें :संध्या काल में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना क्यों है जरूरी? जानें क्या कहता है शास्त्र

भगवान शिव की पूजा में आठ मुखी या बारह मुखी दीपक जलाएं

अगर आप महादेव की पूजा कर रहे हैं, तो उनकी पूजा में आठ या फिर बारह बत्ती वाले दीपक का उपयोग करें।

भगवान विष्णु की पूजा में जलाएं सोलह मुखी दीपक

सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा में 16 बत्तियों वाले दीपक का उपयोग करना चाहिए।

आप भी दीपक जलाते समय बत्ती से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images - shutterstock.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP