सिद्धार्थ शुक्‍ला ने लाइव चैट पर बताए अपने 'Marriage Plans'

सिद्धार्थ शुक्‍ला ने फैंस से लाइव चैट पर अपनी शादी को लेकर खोले कई राज। आप भी जानें। 
Updated:- 2020-03-03, 12:50 IST
sidharth shukla shehnaaz gill marriage plans

बिग बॉस 13 के खत्‍म होने के बाद इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला की लाइफ में काफी बदलाव आए हैं1 वह पहले से ज्‍यादा पॉपुलर हो गए हैं और उनके फैंस भी अब पहले से ज्‍यादा है। वैसे तो सिद्धार्थ शुक्‍ला की लाइफ से जुड़े हर पेहलू को उनके फैंस जानना चाहते हैं मगर, सिद्धार्थ को पसंद करने वाले लोगों के अंदर इस बात को जानने क्रेज कि वह किससे और कम शादी करेंगे। 

गौरतलब है, सिद्धार्थ शुक्‍ला की उम्र 40 के करीब हो चुकी हैं। बिग बॉस हाउस में तो उन्‍हें बूढ़ा तक कहा गया है। हालाकि, इन बातों से वह जरा भी अफेक्‍टेड नहीं हुए। सिद्धार्थ शुक्‍ला बेहद हैंडसम नजर आते हैं और यही वजह हैं सिद्धार्थ के मेल फैंस से ज्‍यादा फीमेल फैंस हैं। यहां तक बिग बॉस हाउस के अंदर भी सिद्धार्थ का नाम कभी आरती सिंह तो कभी शहनाज गिल से जोड़ा जाता रहा।

इसे जरूर पढ़ें: See Pics: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला कर रहे हैं अपने दोस्‍तों संग पार्टी

सिद्धार्थ शुक्‍ला जब से बिग बॉस हाउस से बाहर आए हैं तब से वह काफी बदले हुए से नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले पहली बार खुद से अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर की थी। इस तस्‍वीर में वह शहनाज गिल के साथ थे। वहीं अब सिद्धार्थ शुक्‍ला ने पहली बार अपने फैंस से इंस्‍टा चैट की है। जानें Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला ने अब तक कमाया है कितना पैसा ?

 

 

 

View this post on Instagram

@shehnaazgill @badeshashehbaz @realsidharthshukla @mahhivij #sidnaaz #sidharthshukla #shenazgill😍 #sidnaazlovers #sidnaazforever #sidnaazloversbb13😍😍😘😘😘❤️❤️❤️❤️ @realsidharthshukla @shenazkaurgill_fan_club @sidnaaz4ever @sidnaaz_tweets @sidharth_shehnaaz_admirer @sidnaazaura @sukhpardhanbeas @badeshashehbaz @shehnaazgill @mahhivij @themilkandmocha @shukla_gill @sidnazz_moment @lostboyjourney

A post shared by Sidnaaz FP❤️ (@hubby_wiffeyy) onMar 2, 2020 at 3:58am PST

 

इंस्‍टा चैट में सिद्धार्थ शुक्‍ला के फैंस ने उनसे काफी दिलचस्‍प जवाब पूछे। सिद्धार्थ शुकला के ज्‍यादातर फैंस यही जानना चहते थे कि वह शादी कब कर रहे हैं। इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'शादी के बारे में क्‍या बताउं। शादी के लिए लड़की चाहिए होती है। अब मैं शीला तो हूं नहीं कि खुद से प्‍यार जताउं।' बिग बॉस 13 के खत्‍म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला बिता रहें है ऐसी लाइफ, आप भी देखें

वहीं सिद्धार्थ के दूसरे फैन ने शादी में इंवाइट करने की बात कहीं। तब सिद्धार्थ शुक्‍ला ने उनसे कहा, 'हां जरूर करुंगा, मगर पहले होने तो दो। कोई मिले तो सही।' फैंस ही नहीं टीवी एक्‍ट्रेस एवं बिग बॉस 13 की कंटेस्‍टेंट रह चुकी देवोलीना ने भी सिद्धार्थ के इंस्‍टा चैट पर उनसे पूछा 'अब तक कोई मिली नहीं क्‍या?' इस पर सिद्धार्थ ने कहा, 'नहीं यहा देवोलीना, अभी तक कोई शादी के लिए नहीं मिले। तेरी नजर में कोई हो तो बता मेरे को।'

इसे जरूर पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्‍ला के लिए बदल गए हैं रश्मि देसाई के विचार, कर रही हैं तारीफ

 

आपको बता दें बिग बॉस सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्‍ला की शादी को लेकर कफी बार बात की गई है। बिग बॉस शो के होस्‍ट सलमान खान ने खुद सिद्धार्थ से पूछा कि वह कैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं। तब सिद्धार्थ ने कहा था, 'जैसी लड़की से आप करना चाहते हैं।' तब सलमान ने कहा, 'फिर तो तुम कुंवारे ही रह जाओगे।' शहनाज भी कई बार मजाक-मजाक में सिद्धार्थ को अपना पति बता चुकी हैं। वही तो बिग बॉस हाउस के अंदर सिद्धार्थ और अपने बच्‍चों के नाम तक डिस्‍कस कर चुकी हैं। क्‍या सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

 

शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगी' में जब सिद्धार्थ शुक्‍ला उन्‍हें सपोर्ट करने आए तब भी शहनाज ने कहा, 'तू ही मुझ से शादी कर ले।' शहनाज गिल को तब सिद्धार्थ ने जवाब दिया था, 'पहले तू यहां देखले कोई नहीं मिला तो देखेंगे।' शो के दौरान भी शहनाज बात-बात पर सिद्धार्थ का नाम लेती हैं। वही अपने दूल्‍हे में सिद्धार्थ शुक्‍ला को तलाशती हैं। अब देखना यह है कि सिद्धार्थ की इंस्‍टा चैट पर शहनाज गिल कैसे रिएक्‍ट करती हैं। सिद्धार्थ शुक्‍ला ने शहनाज गिल से शादी करने आए दूल्‍हों के आगे रखी ये एक शर्त

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।