जानें Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला ने अब तक कमाया है कितना पैसा ?

बिग बॉस सीजना 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला के पास कितना पैसा है और उन्‍होंने इसे कितनी मेहनत से कमाया है, चलिए हम आपको बताते हैं। 
Updated:- 2020-03-01, 12:00 IST
siddharth shukla net worth in rupees

बिग बॉस सीजन 13 खत्‍म हो चुका है मगर, बिग बॉस फैंस अभी भी इस शो के हैंगओवर में हैं। खासतौर पर बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्‍ला को लेकर दर्शक क्रेजी हो चुके हैं। सिद्धार्थ से जुड़ी हर खबर हर तस्‍वीर उनके फैंस देखना चाहते हैं। सिद्धार्थ शुक्‍ला भी बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद हर दिन किसी नए ईवेंट में नजर आ जाते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि बिग बॉस 13 में आने से पहले कुछ समय के लिए सिद्धार्थ शुक्‍ला टीवी स्‍क्रीन और सोशल मीडिया से गायब ही हो गए थे मगर, अब बिग बॉस हाउस के बाहर आने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला के पास ढेर सारे ऑफर्स आ रहे हैं। 

जब सिद्धार्थ बिग बॉस हाउस के अंदर थे तो जो घर वाले उन्‍हें पसंद नहीं करते थे वह उनके लिए तरह-तरह की बात करते थे। कोई उन्‍हें बेरोजगार कहता था तो कोई अनप्रोफेशनल। मगर, सिद्धार्थ शुक्‍ला ने सभी का मुंह बिग बॉस ट्रॉफी जीतने के बाद बंद कर दिया है। इतना ही नहीं बिग बॉस जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला को बहुत सारे ऑफर्स मिल रहे हैं1 वह अवॉर्ड फंक्‍शन में डांस परफॉर्मेंस देते तो कभी शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगी' में नजर आ जाते हैं। जाहिर सिद्धार्थ इन सभी चीजों के लिए मोटी रकम फीस के तौर पर वसूलते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सिद्धार्थ शुक्‍ला कितने अमीर हैं और उन्‍होंने कितना पैसा कमाया है। 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस 13 के खत्‍म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला बिता रहें है ऐसी लाइफ, आप भी देखें

sidharth shukla networth

सिद्धार्थ शुक्‍ला हमेशा से ही इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे। उन्‍होंने इसकी पढ़ाई भी की मगर, तब ही एक मॉडल हंट शो में उन्‍हें हिस्‍सा लेने का मौका मिला। इस मॉडल हंट को वह जीत गए और उसके बाद सिद्धार्थ के पास कई विज्ञापनों को करने के ऑफर आने लगे। सिद्धार्थ शुक्‍ला ने सबसे पहले 'फेयर एंड लवली फॉर मेन' प्रोडक्‍ट का विज्ञापन किया था। इसके बाद ही उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। वर्ष 2008-2009 में सिद्धार्थ शुक्‍ला ने अपना पहला टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे न' किया था। सिद्धार्थ शुक्‍ला, रश्मि देसाई के आगे कुछ नहीं है आसिम की फीस

इसे जरूर पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्‍ला ने किया खुलासा, किससे करेंगे बात और किससे नहीं

इसके बाद 'पवित्र रिश्‍ता', 'लव यू जिंदगी', 'जाने पहचाने से अजनबी' जैसे टीवी सीरियल्‍स सिद्धार्थ छोटे -मोटे रोल में ही नजर आए। सिद्धार्थ शुक्‍ला की लाइफ में टर्निंग प्‍वाइंट टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से आया। इस टीवी सीरियल की बदौलत सिद्धार्थ शुक्‍ला को नाम और शोहरत दोनो मिली। इसके बाद सिद्धाथ ने रियालिटी शोज की ओर अपना रुख किया । 'झलक दिखला जा','सावधन इंडिया', 'इंडिया गॉट टैलेंट' आदि शो में भी सिद्धार्थ नजर आए। रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' के सिद्धार्थ शुक्‍ला विनर थे। इसके लिए उन्‍हें 25 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। सिद्धार्थ शुक्‍ला की जिंदगी से जुड़े वह सच जो कम ही लोग जानते हैं

siddharth shukla house

इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्‍ला ने फिल्‍म 'हम्‍पटी शर्मा की दुल्‍हनिया ' में भी काम किया था और इस फिल्‍म में आलिया भट्ट और वरुण धवन भी थे। फिल्‍म में सिद्धार्थ शुक्‍ला की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। बॉलीवुड के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला की वापसी एक बार फिर टेलिविजन की दुनिया में हुई और उन्‍होंने टीवी एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई के साथ टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम किया था। 

 

सिद्धार्थ शुक्‍ला और रश्मि देसाई की ऑन स्‍क्रीन कैमिस्‍ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। मगर, दोनों के आपसी झगड़ों के कारण यह सीरियल बंद करना पड़ा। हालाकि, इस टीवी सीरियल से सिद्धार्थ और रश्मि देसाई को बहुत नाम और शोहरत मिला। इस टीवी सीरियल के दौरान ही सिद्धार्थ शुक्‍ला 6 से 7 लाख रुपए प्रति वीक के हिसाब से फीस चार्ज करते थे। इतना आलीशान है सिद्धार्थ शुक्ला का घर, 60 हज़ार हर दिन है इनकी कमाई

siddharth shukla wife

इस टीवी सीरियल के बाद सिद्धार्थ शुक्‍ला सीधे बिग बॉस सीजन 13 में नजर आए। इस रियालिटी शो के लिए सिद्धार्थ शुक्‍ला ने 9 लाख रुपए प्रति हफ्ते के तौर पर फीसी ली थी मगर, जब इस शो को 5 हफ्ते तक बढ़ाया गया था तब सिद्धार्थ शुक्‍ला की फीस को भी बढ़ा दिया गया था। सिद्धार्थ शुक्‍ला को बिग बॉस 13 जीतने पर 40 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी।  बिग बॉस खत्‍म होने के बाद भी सिद्धार्थ रियालिटी शो में 'मुझ से शादी करोगी' के एक एपिसोड में नजर आए थे। सिद्धार्थ को एक हॉस्‍पिटल के किसी वॉर्ड को इनॉगरेट करने के लिए भी बुलाया गया था। 

 

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्‍ला का मुंबई में आलीशान फ्लैट है। इस फ्लैट में वह अपनी मां के साथ रहते हैं। सिद्धार्थ शुक्‍ला का घर बेहद खूबसूरत है और इसे देख कर ही कोई अंदाजा लगा सकता है कि इसकी कीमत कितनी ज्‍यादा होगी। वहीं सिद्धार्थ शुक्‍ला एक बीएमडब्‍लू कार के भी मालिक है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिद्धार्थ शुक्‍ला की नेट वर्थ क्‍या होगी। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानती होंगी आप

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।