herzindagi
Should We wash our feet after coming from temple

मंदिर से वापस आकर पैर क्यों नहीं धोने चाहिए?

हिंदू धर्म सभी चीजों के नियम के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। इससे व्यक्ति के ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
Editorial
Updated:- 2024-04-05, 17:20 IST

(should we wash your feet after coming from temple) सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि अगर पूरे नियम के अनुसार पूजा-पाठ किया जाए, तो व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है और सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो उसे जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए पूजा-पाठ करना बेहद जरूरी है। कई लोग पूजा करने से पहले अपने पैर धोते हैं। उसके बाद मंदिर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग मंदिर से वापस घर लौटकर अपने पैर धोते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या मंदिर से वापस आकर पैर धोना चाहिए या नहीं?

मंदिर से घर आकर न धोएं अपने पैर 

why we should wash feet before going temple

ज्योतिष के हिसाब से जो व्यक्ति मंदिर में पूजा करने के बाद जब वह घर आता है, तो उसे गलती से भी पैर नहीं धोना चाहिए। इससे अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर के सभी पुण्य शून्य हो जाते हैं और व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए अगर आप मंदिर से घर आकर पैर धोते हैं, तो ऐसा करने से बचें। 

शुभ फल हो सकते हैं समाप्त 

मंदिर से घर आकर पैर धोने से मंदिर में किए गए पूजा-पाठ का शुभ फल समाप्त हो सकता है और परेशानियां भी बढ़ने लग जाती है। इसलिए मंदिर से आकर पैर न धोएं। 

इसे जरूर पढ़ें - मंदिर में प्रवेश के समय सीढ़ियों को झुककर स्पर्श क्यों किया जाता है, जानें कारण

पैर धोने से सकारात्मक ऊर्जा हो सकती है कम

पैर धोने से आशय देवी-देवताओं के समक्ष समर्पण और श्रद्धा है। इतना ही नहीं यह पवित्रता को भी दर्शाता है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले पैर धोना चाहिए, लेकिन अगर आप मंदिर में पूजा करने के बाद घर वापस जा रहे हैं, तो भूलकर भी पैर नहीं धोना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - मंदिर जाते समय घर से ले जाएं जल का लोटा, पूजा का मिलेगा संपूर्ण फल

मंदिर से आकर पैर धोना बढ़ाता है दुर्भाग्य 

why should wash feet in temple

अगर आप मंदिर से घर आकर अपने पैर धोते हैं, तो इससे सौभाग्य में कमी आने लग जाती है। साथ ही आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से व्यक्ति परेशान रहता है। इसलिए अगर मंदिर से घर आकर पैर नहीं धोना चाहिए। 

 

अगर आप भी मंदिर से घर आकर अपने पैर धोते हैं, तो ऐसा करने से बचें। इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।