सपने में चांद का दिखना देता है कुछ संकेत, बदल सकता है समय

सपने में आपको कई बार ऐसी चीजें दिखाई देती हैं जिसका आपके आने वाले जीवन से कुछ न कुछ संबंध होता है। ऐसे ही सपनों में से एक है चांद को देखना। आइए जानें इस सपने के मतलब और इसके संकेतों के बारे में। 

 
seeing moon in dream meaning

कई बार हम कुछ ऐसे सपने देखते हैं जिनका हमारे असल जीवन से कुछ न कुछ संबंध हो सकता है। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि कोई भी सपना आपके भविष्य की तरफ इशारा करे, लेकिन कई ऐसे सपने भी होते हैं जो आपके आने वाले समय में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बताते हैं।

ऐसे ही सपनों में से एक है चांद का दिखना। अगर आपको कभी सपने में चांद दिखाई देता है तो ये आपके जीवन में कई प्रभाव डाल सकता है।

आपके सपने में आपके जीवन के लिए एक संदेश हो सकता है या यह भी हो सकता है कि यह सपना इस बात की ओर इशारा करता हो कि आपको जीवन में कुछ नए फैसले लेने की जरूरत है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें ऐसे किसी भी सपने के बारे में और उससे मिलने वाले संकेतों के बारे में।

सपने में पूर्णिमा का चांद देखना

full moon on dream meaning

यदि आपको कभी ऐसा सपना दिखे जिसमें आप पूर्णिमा का पूरा चंद्रमा देखते हैं तो यह आपके जीवन में होने वाले कुछ परिवर्तनों का प्रतिनिधित्व करता है। इस सपने का एक संकेत हो सकता है कि आप भविष्य में बहुत ज्यादा आशावादी हो सकते हैं और जीवन के सकारात्मक पहलुओं को देख सकते हैं।

ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको जीवन में सफलता मिलने के योग हैं। कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसकी आप काफी समय से उम्मीद कर रहे हैं। इस सपने का मतलब है आपके साथ भविष्य में सब कुछ अच्छा होगा और आपका कोई नया रिश्ता भी बन सकता है।

चांद का सपना ज्ञान का संकेत

सपने में दिखने वाला चंद्रमा एक प्रतीक हो सकता है कि आपको अपनी भावनाओं के बारे में सोचने की जरूरत है और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर किसी बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है।

आपको भविष्य में अच्छा मार्गदर्शन मिल सकता है और ये इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको बहुत ज्यादा ज्ञान की तलाश है और आपको भविष्य में कोई नया ज्ञान मिल सकता है। आप अपनी किसी बड़ी इच्छा को साकार करने के लिए नियम बना सकते हैं। । यह सपना आपके लिए धन के संकेत भी देता है। यूं कहा जाए कि आपको भविष्य में नौकरी या व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में खुद को गंजा देखना क्या हो सकता है धन हानि का संकेत, जानें मतलब

सपने में दिन के समय चांद दिखना

moon in day in dream

यदि आपको सपने में दिन के समय चांद दिखाई दे तो ये आपके जीवन के लिए शुभ संकेत नहीं है। ऐसा सपना आपको यह संकेत देता है कि भविष्य में आपके साथ कुछ गलत हो सकता है।

आपको अपने वर्कप्लेस पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं या फिर अगर आप व्यापार में हैं तो भी आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल ये सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको अपने जीवन से संबंधित कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की जरूरत है।

दिन में चंद्रमा के बारे में सपना कुछ बुरा होने का संकेत देता है, जैसे कि किसी शराबी द्वारा लूटा जाना या उलझ जाना। सपना आपको सुरक्षित रहने के लिए घर में रहने की याद दिलाती है।

सपने में चांद की तीव्र रोशनी देखना

यदि आपको सपने में चंद्रमा की तेज रोशनी दिखाई देती है तो ये आपके लिए पारिवारिक सुख का संकेत देता है। यदि आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो समझें कि जल्द ही आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस सपने का एक और मतलब ये हो सकता है कि आपको लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यदि आपको आसमान में चांद सितारों के बीच में दिखाई दे तो समझें कि भविष्य में हर एक चीज आपके अनुसार होने वाली है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में दिखे आग तो मिलते हैं ये संकेत

सपने में अंधेरी रात में अकेला चांद दिखना

dream meaning of moon

यदि आपको कभी ऐसा सपना दिखाई दे जिसमें आपको अंधेरी रात में अकेला चांद दिखाई दे और उसके आस-पास सितारे भी न हों तो इस सपने का मतलब आपकी लव लाइफ से जुड़ा हो सकता है। इस सपने का मतलब है कि आप यदि किसी से प्रेम के रिश्ते में हैं तो ये रिश्ता टूट सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी (सपने में जीवनसाथी से रिश्ता टूटने का मतलब) के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। अगर आपको ऐसा सपना दिखाई दे तो परेशान होने के बजाय अपने सपने को और ज्यादा समय देने की कोशिश करें।

इसके अलावा सपने में चांद कई और संकेत भी देता है जैसे पूरा चांद आपकी किसी यात्रा की ओर भी संकेत हो सकता है। बादलों में छिपा चांद ये बताता है कि आपको कई दबी इच्छाएं हैं जो पूरी नहीं हो रही हैं। चांद के किसी भी सपने से परेशान होने के बजाय आप अपने भविष्य को संवारने के बारे में प्रयास करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: freepik.com , shutterstock .com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP