घर में इधर-उधर घूमती छिपकलियां अच्छी नहीं लगती। कुछ लोगों को इनसे घिन आती है, तो वहीं कई लोग इससे डरते भी हैं। यही कारण है कि लोग इसे भगाने के लिए तरह-तरह की तरकीब खोजते हैं। लेकिन अभी सावन चल रहा है। सावन में लोग अंडे नहीं खाते और न ही अंडे घर में लेकर आते हैं। इसके साथ ही सावन में कई लोग प्याज भी नहीं खाते हैं। ऐसे में छिपकली कैसे भगाया जाए, उन्हें समझ नहीं आता। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास अच्छा ऑप्शन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छे टिप्स बताएंगे, जिसमें अंडा और प्याज के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होगी।
केवल 50 रुपये में बनाएं छिपकली भगाने असरदार नुस्खा
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में 3 से 4 कपूर की गोलियां लेनी है।
- इसके बाद आप इन गोलियों को अच्छे से पीस दें।
- आप पत्थर की मदद से इसको पीस सकती हैं।
- अब एक स्प्रे बोतल लें और इस पाउडर को बोतल में डाल दें।
- इसके बाद आप आप इसमें आधा कटोरी पानी डालें।
- अब आप पानी में 1 से 2 ढक्कर डिटॉल डालें और मिक्स कर दें।
- इस तरह आपका स्प्रे तैयार है।
- इसे आप दरवातों और खिड़की के नीचे-ऊपर मार दें।
- यह प्रक्रिया आपको रोज दिन में 2 से 3 बार करनी है।
- इस तरह घर में छिपकलियां बाहर से ही भाग जाएंगी।

छिपकली भगाने का दूसरा आसान उपाय
- छिपकली भगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन यह भी है कि आप हींग का यूज कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको पहले एक बर्तन में हींग को अच्छे से पीस लेना है।
- इसमें आप कपूर की गोलियों को भी साथ में पीस लें।
- पाउडर बनाने के बाद आप इसे पानी में मिला लें।
- अब आप इसे स्प्रे में भर लें।
- इसे फिर आप दरवाजों और खिड़कियों मारें।
- इस स्प्रे को आप 3 से 4 बार दिन में दरवाजों पर थोड़ा-थोड़ा मारें।
- इस तरह छिपकलियों को घर के अंदर आने से रोका जा सकता है।
- छिपकली कैसे भगाएं सोच रहे हैं, तो इस नुस्खे को अपना लें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों