शिवरात्रि एक ऐसा हिंदू फेस्टिवल है, जो हर साल मनाई जाती है। माना जाता है कि साल में 12 शिवरात्रि आती हैं। हालांकि, साल की दो शिवरात्रियों का बहुत महत्व है। एक महाशिवरात्रि जो फाल्गुन माह में आती है और दूसरी सावन की शिवरात्रि होती है, जो सावन में आती है।
यह शिवभक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। इस खास दिन पर आपने मित्रों और सगे-संबंधियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। हम आपके लिए लाएं हैं ऐसे विशेज और कोट्स जो आप अपने फ्रेंड्स को भेज सकते हैं।
सावन शिवरात्रि विशेज (Shivratri Wishes 2025)
1. शिव की महिमा है अपरंपार,
आपके जीवन में खुशियां आएं बार-बार।
हैप्पी शिवरात्रि 2025
2. भोले बाबा का आशीर्वाद मिले,
सारे कष्ट आपके दूर हों और मन खिले।
शिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं
3. सावन की शिवरात्रि आई है,
महादेव की कृपा सब पर छाई है।
आप सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं!
4. शिव शंभू का नाम जपो,
जीवन की हर मुश्किल से बचो।
5. हर हर महादेव का जयकारा हो,
जीवन में खुशियां और प्यार ढेर सारा हो।
6. शिवरात्रि का ये पावन पर्व आया है,
भोलेनाथ ने सबको गले लगाया है
उस भक्त ने बाबा का आशीर्वाद पाया है
जिसने हर-हर महादेव का गुणगान गाया है!
7. डम-डम डमरू बजे,
शिव जी की कृपा से सब सजे।
शिव की शक्ति से जग रोशन हो,
आपके सभी काम सदा शुभ हो।
8.ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
हैप्पी शिवरात्रि 2025!
इसे भी पढ़ें: Sawan Shivratri Puja Samagri 2025: सावन शिवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां जान लें संपूर्ण जानकारी
सावन शिवरात्रि कोट्स (Shivratri Quotes 2025)
1. शिव की महिमा है सबसे न्यारी,
जो जपता नाम उनका, कटती है हर बीमारी।
सावन की शिवरात्रि लाई है खुशियों की बहार,
भोलेनाथ करें सबका बेड़ा पार।
हर हर महादेव!
2. भोले बाबा का आशीर्वाद सदा मिलता रहे,
आपके जीवन का हर पल खुशियों से खिलता रहे।
3. नंदी की सवारी, डमरू की धुन,
शिव शंभू की कृपा से, हर कष्ट होगा गुम।
सावन की शिवरात्रि पर शिव को मनाओ,
उनके चरणों में अपना शीश झुकाओ।
बोलो हर-हर महादेव
4. जिसके मन में शिव बसे, वो जग में सबसे धनी,
उसकी हर मुश्किल हो आसान, हर बात बनी।
सावन शिवरात्रि की अशेष शुभकामनाएं
5. विष पीकर भी नीलकंठ कहलाए,
भक्तों के सारे दुख पल में मिटाए।
सावन की शिवरात्रि है भक्ति का संगम,
शिव नाम जपो और मिटाओ हर भ्रम।
6. शिव की जटा से निकली गंगा की धारा,
हर भक्त करे उनका जय-जयकारा।
सावन शिवरात्रि पर करो शिव का ध्यान,
वो ही देंगे तुम्हें सुख और सम्मान।
7. भोले बाबा का रूप निराला,
जो भी आए दर पर, कर दे निहाला।
सावन की शिवरात्रि पर आओ मिलकर गाएं,
महादेव की महिमा को चारों ओर फैलाएं।
8. शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं,
उनकी शक्ति में ही सारे अंतर हैं।
सावन शिवरात्रि का दिन है खास,
रखो शिव पर अपना पूरा विश्वास।
9. डमरू बजाकर शिव जी नाचें,
खुशियों के दीप हर घर में जाचें।
सावन की शिवरात्रि पर यही दुआ है,
शिव का आशीर्वाद आपके साथ रहे।
सावन शिवरात्रि मैसेज 2025 (Sawan Shivratri Message 2025)
1. सृष्टि के कण-कण में है जिनका वास,
उन शिव से कभी न होना उदास।
त्रिशूलधारी, त्रिपुंड वो भोलेनाथ,
हर परीक्षा में करेंगे तम्हें पास
2. नंदी की सवारी, शिव का जयकारा,
खुशियों से भर जाए जीवन तुम्हारा।
3. आए सावन, संग शिवरात्रि लाया,
भोलेनाथ ने सबको गले लगाया।
4. हर हर महादेव, शिव शंभू का नारा,
पार लगाएं जीवन की हर धारा।
सावन शिवरात्रि 2025
5. हाथ में डमरू, काल नाग का है साथ,
जिसकी लीला है अपरंपार, वो हैं भोलेनाथ।
शुभ सावन शिवरात्रि!
सावन शिवरात्रि स्टेटस (Sawan Shivratri Status 2025)
1. एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
2. अज्ञान का अंधकार मिटे,
ज्ञान का प्रकाश फैले।
शिव की कृपा से हर मुश्किल हटे,
खुशियों के हर पल आपको मिले।
3. सावन की बूंदों-सा निर्मल मन हो,
शिव की भक्ति-सा अडिग धन हो।
शुभ शिवरात्रि, आपका हर स्वप्न हो सफल,
महादेव दें आपको हर शुभ फल।
4. नश्वर काया, शाश्वत शिव का नाम,
भजो उन्हें सुबह, दोपहर और शाम।
सावन शिवरात्रि लाए सुखद परिणाम,
पूर्ण हों आपके हर एक काम।
इसे भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बना रहेगा भगवान शिव का आशीर्वाद
5. जीवन की हर उलझन सुलझ जाए,
जब शिव की कृपा बरस जाए।
सावन शिवरात्रि का ये पावन अवसर,
जीवन में भर दे खुशियों का मधुर स्वर।
6. कर्मों का फल शिवजी देते हैं,
अच्छे कर्म से भाग्य बनते हैं।
सावन शिवरात्रि पर यही संदेश,
खुशियां आएं जीवन में विशेष।
7. शिव की महिमा है सबसे न्यारी,
जो जपे नाम, उसकी नैया हो पार।
सावन शिवरात्रि की हार्दिक बधाई!
8. त्रिशूल से मिटे हर नकारात्मकता,
नंदी की तरह बनी रहे आपकी सत्यता।
सावन शिवरात्रि पर यही है कामना,
खुशियां मिलें आपको अनगिनत।
9. हर डमरू की गूंज में, त्रिशूल की धुन में,
नंदी की पुकार में, शिव का वास है कण-कण में।
हैप्पी सावन शिवरात्रि
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों