सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, पूरे साल बना रहेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

सावन शिवरात्रि को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए एक शुभ अवसर के रूप में देखा जाता है। यदि आप सभी कष्टों से मुक्ति पाने के साथ जीवन में खुशहाली लाना चाहती हैं, तो सावन शिवरात्रि के दिन अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमा सकती हैं।
image

सावन शिवरात्रि एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं इस दिन भक्तों द्वारा कुछ ऐसे विशेष उपाय भी आजमाए जाते हैं जिससे जीवन सुखमय हो सकता है। यदि आप सावन शिवरात्रि पर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाएं तो इसका प्रभाव आपके जीवन में पूरे साल बना रह सकता है। यही नहीं इससे आपके आस-पास की सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो सकती हैं। भगवान शिव की पूजा करने से न केवल आध्यात्मिक लाभ होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी होते हैं। सावन शिवरात्रि पर जिस तरह से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है वैसे ही कई अन्य उपाय भी कारगर हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें सावन शिवरात्रि पर आजमाए जाने वाले ज्योतिष उपायों के बारे में।

मेष राशि

bel patra in shivling

मेष राशि के लोग यदि सावन की शिवरात्रि पर शिवलिंग पर बेल पत्र के साथ धतूरा भी चढ़ाते हैं तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रह सकती है। इस उपाय से जीवन में आने वाली समस्याओं से बाहर निकलने में भी मदद मिल सकती है। वैसे तो सावन में किसी भी दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना फलदायी माना जाता है, लेकिन सावन शिव रात्रि पर आपको यह उपाय विशेष रूप से करने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग यदि सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाएंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। यदि आपके कुछ काम काफी लंबे समय से पूर्ण नहीं हो रहे हैं तो ये उपाय आपके बिगड़े कामों को बनाने में मदद कर सकता है। यदि आप शिव पूजन के समय शिवलिंग पर सफेद फूल चढ़ाएं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रह सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग यदि सावन शिवरात्रि पर दूर्वा घास चढ़ाएंगे तो उनके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। यही नहीं इस दिन आप शवलिंग को कच्चे दूध और शहद से स्नान कराएं तो आपके लिए ज्यादा फलदायी हो सकता है। इस उपाय से भगवान शिव का आशीर्वाद जीवन में बना रहा सकता है।

कर्क राशि

offering milk to lord shiva

कर्क राशि के लोग यदि सावन शिवरात्रि पर जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की चीजों का दान करेंगे तो जीवन में कुशलता बनी रहती है। इस दिन भगवान शिव को चावल और दूध चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन में भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा और सभी कामों में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को पानी में गंगाजल मिलाकर चढ़ाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करें तो आपको कई कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: भद्रा में पड़ रही है सावन शिवरात्रि, क्या शिवलिंग का जलाभिषेक करने से वंचित रह जाएंगे भक्तजन? पंडित जी से जानें सही नियम

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ माता पार्वती का पूजन भी करें, जिससे उनके जीवन में समृद्धि बनी रहती है और बिगड़े कामों को संवारने में मदद मिल सकती है। इस दिन आप शिवलिंग पर पीला चंदन भी चढ़ाएं तो यह फलदायी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग यदि सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर दही, शहद, गंगाजल चढ़ाएं तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है। यदि आपके ऊपर काफी दिनों से कर्ज है तो आप यह उपाय जरूर आजमाएं, इससे आपको कर्ज मुक्ति में मदद मिलती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव को दूध में केसर डालकर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने की सलाह दी आजाती है। इस उपाय से आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और यदि आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो वो भी पूर्ण होती है। यही नहीं इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी आती है।

मकर राशि

rudrabhishek in sawan shivratri

मकर राशि के लोग यदि अपने घर पर या निकट के किसी शिवालय में जाकर रुद्राभिषेक करते हैं तो जीवन में समृद्धि बनी रह सकती है। रुद्राभिषेक एक ऐसा अनुष्ठान है जिससे व्यक्ति को मानसिक संतुष्टि के साथ शारीरिक बल भी मिलता है। यदि आप जल से रुद्राभिषेक करते हैं तो इसके बहुत से लाभ हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए। यह एक ऐसा उपाय है जो आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करता है। अपराजिता के फूल को शिव जी का प्रिय फूल माना जाता है और शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को सावन शिवरात्रि पर दूध और चावल चढ़ाने की सलाह दी जाती है। यदि आप शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं और इनमें से एक अक्षत अपने मस्तक पर लगाएं तो आपको सौभाग्य का आशीर्वाद मिल सकता है।

यदि आप सावन शिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में इसके शुभ फल मिल सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images:freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP